राज्य
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंत्रियों से 1 2 1 चर्चा लगातार जारी है । बुधवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर चाय पर चर्चा की । मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने ईएमएस टी वी से खास बातचीत करते हुए बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निजी एवं सरकारी विद्यालयों द्वारा एक-एक गांव गोद लेने का निर्णय लिया गया है । जिससे गांव का समुचित रूप से विकास हो सके इसके अलावा इन विश्वविद्यालयों में छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए ऐसे कोर्स शुरू किए जाएं जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके ।