राजस्थान के टोंक जिले के सदर थाना इलाके में देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर और जीप की भिड़ंत में मध्यप्रदेश के रहने वाले एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हुए। तीन साल की बच्ची सुरक्षित बच गई। घायलों को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। मृतकों में चार पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। यह परिवार खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहा था। हादसा नेशनल हाईवे 52 पर पक्का बंधा इलाके में हुआ। इसमें सवारी गाड़ी पुलिया की दीवार से टकराकर बुरी तरह से पिचक गई। उसमें सवार लोग गाड़ी में ही फंस गए। हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। जहां कुछ की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। टी-20 आस्ट्रेलिया में चल रहा है और हर गेंद पर सट्टा जबलपुर में लग रहा था। क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने कमानिया के पास एक कपड़े की दुकान की तीसरी मंजिल पर दबिश देकर इसका खुलासा किया। यहां एक कम्युनिकेटर में 29 की-पेड मोबाइल लगाकर 26 अलग-अलग लोगों को क्रिकेट सट्टे की लाइन दी गई थी। मौके पर 20 लाख रुपए का हिसाब मिला है, जो आरोपी कार्रवाई से पहले लगा चुके थे। टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि मास्टरमाइंड भागने में सफल रहा। कोरोना काल में गरीबों के हक का राशन डकारने वाले दवे बंधुओं के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने निगम के साथ मिलकर बुलडोजर चला दिया। राशन में हेराफेरी कर भरत दवे, श्याम दवे ने परिवार के साथ मिलकर शहर में मकान बनाने के साथ ही मल्टी भी खड़ी कर ली थी। बुधवार सुबह रिमूवल की कार्रवाई जोन 18 में पवन नगर से हुई। इसके बाद मोती तबेला में भी मकानों को जमींदोज किया गया। बता दें कि प्रशासन माफियों की अवैध संपत्तियों को ढहाने के साथ ही वैध संपत्तियों की कुर्की कर घोटाले की 80 लाख रुपए की राशि वसूलने की तैयारी में है। मध्य प्रदेश में आगामी 48 घंटे में ठंड का कहर बढ़ेगा। जहां मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा, वहीं सर्द हवाओं के चलने से प्रदेश भर में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में 31 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया, उत्तर से सर्द हवाएं चलने लगी हैं। इसके कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। अब शीतलहर भी चलने लगी है। यह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्रभाव डाल रही है। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि इस समय सुबह जल्दी मॉर्निंग वॉक जाने से बचना चाहिए। मध्य प्रदेश में कोरोना के केस कम हो गए हैं, लेकिन राजधानी में यह अब भी 100 के करीब केस आ रहे हैं। बीते 5 दिन के आंकड़ों पर नजर डालें, तो प्रदेश में सबसे ज्यादा केस भोपाल में ही आ रहे हैं। यहां 21 जनवरी से 25 जनवरी तक पांच दिनों में कुल 404 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि इस दौरान इंदौर में महज 180 नए केस मिले हैं। ऐसे में अब एक्टिव केस और नए संक्रमित मिलने की संख्या सबसे ज्यादा भोपाल में हो गई है। उसने इंदौर को पीछे कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर बैतूल में बढ़ते सक्रिय केसों ने चिंता भी बढ़ा दी है।