रीवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार के नए अवसर के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। विकास के हर आयाम पर काम हो रहा है। सभी को न्याय, सभी को आगे बढ़ने का हक यही हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने सभी को संकल्प भी दिलाया कि हम मिलकर मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे। राजधानी भोपाल में जनसम्पर्क संचालनालय में जनसम्पर्क संचालक आशुतोष प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्र गान का सामूहिक गायन हुआ। संचालक आशुतोष प्रताप सिंह ने कहा कि अधिकारों के साथ कर्त्तव्यों का भी हमेशा ध्यान रखें। उन्होंने स्टाफ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर अपर संचालक सुरेश गुप्ता, डॉ. एच.एल. चैधरी और अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। राजधानी के लाल परेड मैदान पर 72वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुन के बीच आर्कषक संयुक्त परेड निकाली गई। बैंड पर देशभक्ति की धुन पर परेड में जवानों ने कदमताल किया। यहां अलग-अलग टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। एसटीफ, जिला पुलिस बल, विसबल महिला पुलिस बल, होमगार्ड, जेल विभाग पुलिस बैंड स्वान दल समेत 11 टुकड़ियां शामिल हुईं। इस बार गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा थे। उन्होंने परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने ध्वजारोहण किया। रस्तोगी ने निवास कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया । प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने झंडा वंदन किया । इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भी उपस्थित रहे । गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय सिंह ने भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी । इस दौरान उन्होंने दिल्ली में किसान आंदोलन के तहत निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी जिद छोड़नी चाहिए । क्योंकि यह तीनों कानून किसानों का हक मार के बड़े बड़े पूंजीपतियों के हाथ में सौपना चाहते हैं । बाइट - दिग्विजय सिंह राज्यसभा सदस्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में झंडा वंदन किया गया । बीजेपी मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने झंडा वंदन किया । इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचैरी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे । गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने बयान देते हुए कहा कि भारत की दुनिया में पहचान एक सशक्त गणतंत्र के रूप में है । बाइट - विष्णु दत्त शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने 72 पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन किया । इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आरती उतारी । और झंडा वंदन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया ।।। बाइट - राजेंद्र शर्मा , प्रांतीय उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ स्लग - गणतंत्र दिवस पर आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने का लिया संकल्प प्रदेश के 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। इन कर्मचारियों में 1 जनवरी 2005 के बाद राज्य सरकार की सेवा में आए अधिकारी-कर्मचारी, अध्यापक और पंचायत सचिव शामिल हैं। केंद्र सरकार ने भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पद्म विभूषण और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सहित 10 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार दिया जाएगा.सुमित्रा महाजन इंदौर से 8 बार सांसद रही हैं. उनके अलावा मध्य प्रदेश की आदिवासी कलाकार भूरी बाई को कला और कपिल तिवारी को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य के लिए पद्मश्री अवार्ड के लिए चुना गया है. मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस के दिन मंगलवार को मौसम सर्द रहेगा और कोहरा छाने की भी उम्मीद है. आईएमडी के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मंगलवार सुबह कोहरा रहेगा, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं. उन्होंने कहा कि सुबह भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित 10 जिलों के अलग अलग स्थानों पर हल्के, मध्यम या भारी कोहरे की संभावना है. रीवा और चंबल संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी कोहरा छाने के आसार हैं.