Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Jan-2021

राजधानी भोपाल में जनसम्पर्क संचालनालय में जनसम्पर्क संचालक आशुतोष प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्र गान का सामूहिक गायन हुआ। संचालक आशुतोष प्रताप सिंह ने कहा कि अधिकारों के साथ कर्त्तव्यों का भी हमेशा ध्यान रखें। उन्होंने स्टाफ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर अपर संचालक सुरेश गुप्ता, डॉ. एच.एल. चौधरी और अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।