Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Jan-2021

अब हलाली डैम का नाम बदलने की मांग मध्य प्रदेश में नाम बदलने पर सियासत तेज होती जा रही है। अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भोपाल के हलाली डैम के नाम को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि हलाली डैम राजा मोहम्मद खां की याद दिलाता है। उसने अपने मित्र राजाओं को धोखे से बुलाकर कत्ल किया और उनके खून से इस नदी को लाल कर दिया था। राहुल गांधी को आनी चाहिए शर्म - सीएम राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल पर सवालिया निशान खड़े किए थे जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस से देश के विभाजन से लेकर कई बड़े बाप की हैं । और राहुल गांधी को इस तरह के बयान देते हुए शर्म आनी चाहिए । 3 मार्च के बाद होगी चुनाव की घोषणा राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश की वोटर लिस्ट 3 मार्च को फाइनल हो जाएगी। नगरीय निकाय के चुनाव की घोषणा इसके बाद की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब चुनाव आगे नहीं बढ़ाए जाएंगे। पुलिस अवाॅर्ड की घोषणा गृह मंत्रालय ने इस साल पुलिस अवाॅर्ड की घोषणा कर दी है। सूची में मध्य प्रदेश के 16 पुलिस अफसरों का नाम हैं। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अरविंद कुमार सक्सेना और सतना एसपी धरमवीर सिंह को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। अवैध शराब की खेप पकड़ाई ट्रक में मिनरल वाटर की बोतलों के बीच छिपाकर हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप को एमपी की झाबुआ पुलिस ने पकड़ लिया। जब्त शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने शराब की तस्करी कर ले जा रहे दो ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। दोनों हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं। ट्रकों पर राजस्थान का रजिस्ट्रेशन नंबर है। वसूली को लेकर भिड़े किन्नर छिंदवाड़ा में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। सीमा क्षेत्र में वसूली को लेकर हुए झगड़े के बाद बीच बाजार में दोनों गुटों में लाठी और पत्थर चले। घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना रविवार दोपहर सौंसर के रामाकोना गांव के हाट बाजार की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब मोबाइल पर होंगे खसरा, खतौनी, नक्शा खसरा, खतौनी और नक्शा अब लोगों को मोबाइल पर ही मिल सकेगा। मिंटो हाल में साेमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने CM हेल्पलाइन 181 पर मिलने वाली इस पब्लिक सुविधा की शुरुआत की। जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सोमवार को इंदौर और उज्जैन संभाग के जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। सिलावट ने कहा कि सिंचाई का रकबा बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही जल संसाधन विभाग के इन दोनों संभाग में जो भी स्टाप डेम, तालाब बन रहे हैं, उनका उचित रखरखाव होना चाहिए। भोपाल में सोनू सूद ने की हेलमेट लगाने की अपील फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भोपाल में लोगों से सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने की अपील की है। उन्होंने पुलिस के अनुरोध पर सार्वजनिक रूप से लोगों से कहा कि परिवार के लिए कृपया कर सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करें।