राज्य
मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए सेंटरों की संख्या आज से बढ़ाई जा रही है । अभी तक 150 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का प्रोग्राम चल रहा था । अब इसे बढ़ाकर 450 सेंटरों पर चलाया जाएगा । यह जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी है । उन्होंने बयान देते हुए कहा की वैक्सीनेशन का काम पूरे प्रदेश भर में सुचारू रूप से चल रहा है और जितनी आवश्यकता मध्यप्रदेश में टीके की थी उससे ज्यादा वैक्सीन केंद्र सरकार ने राज्य को मुहैया कराई है ।