भोपाल में राष्ट्रीय पर्व ष्गणतंत्र दिवसष् पर 26 जनवरी को लाल परेड मैदान के अंदर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में झंडा फहराया जाएगा। इसी के मद्देनजर शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वायड और पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग एवं पैदल मार्च किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से लेकर, मार्केट, बस स्टैंड और खासतौर पर होटलों की विशेष चेकिंग की जा रही है। बिना पहचान पत्र के होटल में ठहरने वालों के खिलाफ सख्त नजर रख जा रही है। होटल संचालकों को भी बिना आई कार्ड के किसी भी रूम नहीं देने की हिदायत दी गई है। शहर भर में 150 से अधिक चेकिंग पाइंट और करीब 4 हजार का बल लगाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष का पद 17 साल बाद विंध्य के खाते में जाने वाला है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक गिरीश गौतम और केदारनाथ शुक्ला में से किसी एक का नाम इस पद के लिए तय होगा। अध्यक्ष पद के साथ ही भाजपा उपाध्यक्ष पद भी अपने पास रखने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत की इस मसले पर प्रारंभिक चर्चा हुई है। फरवरी के पहले सप्ताह में नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए नेता दोबारा बैठेंगे। यहां बता दें कि बजट सत्र के पहले ही दिन अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। विंध्य से श्रीनिवास तिवारी 24 दिसंबर 1993 से 11 दिसंबर 2003 तक मप्र के विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं। फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भोपाल में लोगों से सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने की अपील की है। उन्होंने पुलिस के अनुरोध पर सार्वजनिक रूप से लोगों से कहा कि परिवार के लिए कृपया कर सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करें। सीट बेल्ट पीछे से नहीं आगे से लगाने के लिए है। भोपाल आए सोनू सूद से भोपाल पुलिस ने 32वें सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर लोगों से ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से एक संदेश देने को कहा था। प्यारे मियां यौन शोषण मामले में एक नाबालिग की रहस्यमय मौत के बाद कई लड़कियों की लगातार हालत खराब हो रही है। सीएम शिवराज ने पूरे मामले की जांच एसआईटी ने कराने के आदेश दे दिए हैं। एसआईटी की टीम ने अबतक लड़कियों के बयान नहीं लिए हैं। एसआईटी रविवार को बालिका गृह पहुंची। टीम को देखकर लड़कियों को चक्कर आने लगे। उन्हें उल्टी होने लगी। एक लड़की के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। हालत बिगड़ती देख दो लड़कियों को जेपी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। दोनों की सेहत फिलहाल स्थिर है। दोनों बच्चियों को फीमेल वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी है। वहीं एक अन्य नाबालिग को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया। महू में अवैध खनन के मामले में प्रशासन की रिपोर्ट को लेकर वन और राजस्व विभाग में ठन गई है। रविवार को मुख्य वन संरक्षक सीएस निनामा ने भी प्रशासन की रिपोर्ट को खारिज करते हुए एकतरफा बताया है। उधर, विवादों में घिरी रिपोर्ट पर तहसीलदार समेत तमाम अफसरों ने चुप्पी साध ली है। वन विभाग के एसडीओ आरके लहरी ने रिपोर्ट बनाने वाले आरआई शंकर डावर पर भाजपा नेता से सांठगांठ के आरोप भी लगाए। इसके जवाब में डावर ने कहा, हमने रिपोर्ट दे दी है। आरोप क्या है वह तो हम भी लगा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस मामले में मंत्री उषा ठाकुर पर एक डिप्टी रेंजर ने डकैती का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर केन्द्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए तीखी बयानबाजी की है। रविवार को जबलपुर प्रवास पर आए श्री सिंह ने कहा कि एंटी माफिया कार्रवाई की आड़ में शिवराज कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर रहे हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को संविधान पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि वे जमीन में दस फीट नीचे गाड़ दूँगा, उल्टा लटका दूँगा जैसे बयान सार्वजनिक रूप से दे रहे हैं, ऐसा कहना कानून के खिलाफ है। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी अपने टीचिंग विभागों (यूटीडी) के टॉपर छात्रों को तोहफा देने जा रही है। इसके तहत 30 टीचिंग विभागों में चलाए जा रहे 199 कोर्स के एक-एक टॉपर छात्र को एकेडमिक यानी ट्यूशन फीस जमा नहीं करना होगी। ज्यादातर विभागाध्यक्ष इससे सहमत हो गए हैं। अब यह मामला स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पास करवाकर कार्यपरिषद में लाया जाएगा। वहां से मंजूरी मिलना तय है। इस स्कीम को 1 जुलाई 2021 से लागू किया जाएगा।