Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
23-Jan-2021

1 सफाईकर्मी की दहलीज पर मंत्री अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा में हैं. मंत्री तोमर ने वाल्मीकि समाज के श्यामवीर बाल्मीकि की विधवा माता सफाईकर्मी से हाल-चाल पूछा. उन्होंने महिला से कहा- मैं सुबह से जनसंपर्क पर निकला हूं, कुछ खानों को मिलेगा क्या? यह सुनकर बुजुर्ग महिला हैरान रह गई. लेकिन, जब मंत्री ने दोबारा कहा तो महिला खाने की थाली परोस लाई. प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खाना खाया और बुजुर्ग महिला से पूछा- माता जी आपको पेंशन मिलती है, क्या, महिला ने कहा नहीं मिलती. तब मंत्री ने अफसरों को बुलाकर बुजुर्ग महिला की पेंशन चालू करवाई. 2 सोम डिस्टलरीज के खुले में बने स्प्रिट और रिसीवर टैंक सील आबकारी विभाग ने शराब बनाने वाली कंपनी सोम डिस्टलरीज पर बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल संभाग के उड़नदस्ता ने शुक्रवार देर रात रायसेन के सेहतगंज स्थित प्लांट के 20 स्प्रिट व रिसीवर टेंक सील कर दिए हैं। आरोप है कि ये टैंक ओपन एरिया में बने हैं, जबकि नियम टैंक कवर्ड कैंपस के अंदर ही में स्थापित करने का है। 3 MP में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को भोपाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुआई में कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर जुटे। उन्हें राजभवन तक मार्च निकालना था। रोशनपुरा के पास ही कांग्रेसियों को रोक लिया गया। पुलिस ने लाठियां भांजी और वॉटर कैनन भी चलाई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन समेत 106 नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। 4 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सहित 106 नेता हुए गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन समेत 106 नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान भाइयों और कांग्रेसजनों पर शिवराज सरकार के इशारे पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन भी चलाई।’ 5 नाबालिग प्रेमियों ने की खुदकुशी एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने बीती रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों शुक्रवार को घर से स्कूल के लिए निकले थे। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे, दोनों के बैग स्कूल में ही रखे मिले। बीती रात करीब साढ़े तीन बजे दोनों ने सानौधा थाने के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस को ट्रैक पर सुसाइड नोट व मंदिर में चढ़ाया हुआ प्रसाद भी रखा मिला है। सुसाइड नोट में दोनों ने एक-दूसरे से प्रेम करने की बात कही है। 6 बेतवा नदी से अवैध उत्खनन पर प्रशासन का छापा बेतवा नदी में चल रहे रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमले ने शनिवार को एक पोकलेन मशीन व 25 ट्रॉली रेत जब्त की हैं। टीम को देख अवैध उत्खनन करने वाले भाग गए। मशीन को जब्त कर पुलिस कस्टडी में रखवाया गया है। 7 इंदौर सांसद ने सुभाष चंद्र बोस को बना दिया चंद्र शेखर आजाद काेरोना काल में देशभर में सबसे एक्टिव सांसदों में नंबर वन का तमगा हासिल कर चुके इंदौर सांसद शंकर लालवानी शनिवार को एक बड़ी चूक कर बैठे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वे विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। नगर निगम के कार्यक्रम में बोलते हुए वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम ही भूल गए। वे नेताजी की जयंती के मौके पर अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद का नाम ले बैठे। 8 प्यारे मियां मामला में बच्ची की मौत पर सीबीआई जांच की मांग प्यारे मियां यौन शोषण मामले में नाबालिग बच्ची की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने CBI जांच की मांग की है. उन्होंने कहा शिवराज सरकार क्राइम में नंबर 1 है. जब से शिवराज सरकार आई है तब से अपराध बढ़े हैं. बच्ची के परिजन शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने उनके घर पहुंचे. 9 IIM इंदौर मध्यप्रदेश को बनाएगा ब्रांड देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की सलाह से अब मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीति तैयार होगी. राज्य सरकार और आईआईएम के बीच एमओयू साइन किया गया. आईआईएम इंदौर न केवल इन्वेस्टर्स समिट का प्रारूप तैयार करेगा, बल्कि लघु उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम सुझाव भी देगा. आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में इ्से एक महात्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.