Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
23-Jan-2021

दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन के समर्थन में भोपाल में धरने पर बैठे किसानों को शुक्रवार देर रात पुलिस ने हटा दिया। मौके से पुलिस टेंट और माइक भी खोलकर ले गई। अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा मध्य प्रदेश के संयोजक विजय कुमार ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में भोपाल के करोंद कृषि उपज मंडी के गेट के सामने संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे शांतिपूर्ण धरने को आधीरात में बलपूर्वक हटाया गया है। यह बेहद शर्मनाक है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता आज भोपाल में राजभवन का घेराव करेंगे। दोपहर 11 बजे सभी कार्यकर्ता जवाहर चैक में एकत्रित होंगे। उसके बाद सभी पैदल मार्च करते हुए राजभवन के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया जाता है कि कृषि कानूनों के विरोध और देश में चले रहे किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस शनिवार को राजधानी भोपाल में दोपहर 12 बजे राजभवन का घेराव करेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश एवं जिलों से आये कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस दौरान दिल्ली की सीमाओं पर मरने वाले किसानों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। प्रदेश में सरकारी बाबू बनना है तो आपका ग्रेजुएट होना जरूरी होगा। दरअसल, शिवराज सरकार ने प्रदेश की सरकारी भर्तियों के 45 साल पुराने 1976 के सेवा भर्ती नियमों में बदलाव करने और कैडर रीस्ट्रक्चरिंग के लिए अपर मुख्य सचिव एनवीडीए आईसीपी केशरी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) की प्रमुख सचिव दीप्ती गौड़ मुखर्जी और एक अन्य सचिव रूही खान इसमें सदस्य हैं। समिति ने प्रारंभिक रिपोर्ट कर्मचारियों से मिले सुझाव से तैयार कर ली है। इसमें यह सुझाव दिया गया है कि लिपिकीय संवर्ग में होने वाली भर्ती में योग्यता हायर सेकंडरी की जगह स्नातक की जाए। सात दिन पहले आबकारी विभाग की टीम ने अमाहा के कंजर डेरों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी थी। इस शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया था लेकिन इस कार्रवाई का शराब माफिया पर कोई असर नहीं पड़ा। माफिया ने इसी जगह कार्रवाई के महज चार दिन बाद फिर अवैध शराब का कारोबार शुरू कर दिया है। बड़ागांव (करधेन) अमाहा बंबा के पास फिर अवैध कच्ची शराब बेची जा रही है। इससे पता चलता है कि शराब माफिया को आबकारी या पुलिस का कोई खौफ नहीं है। ई-टेंडर घोटाले में आरोपी कंपनी जेएमसी प्रोजेक्ट ने फर्जी बिलों के जरिए करीब 20 करोड़ रु. की जीएसटी चोरी की। उसने इन बिलों से उस सप्लाई की टैक्स क्रेडिट हासिल की, जो वास्तव में हुई ही नहीं थी। भोपाल स्थित जीएसटी इंटेलीजेंस विभाग ने एक विशेष जांच अभियान में करीब 100 करोड़ रुपए की फर्जी इनवाॅइस धोखाधड़ी का पता लगाया है। राजधानी में इस बार गणतंत्र दिवस पर केवल 15 विभागों की झांकियां शामिल होंगी। पिछले साल 25 झांकियां शामिल की गई थी। इस बार कोरोना के चलते झांकियों की संख्या कम की गई है। इसी के साथ बजट की समस्या भी है। इस बार गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकियों में मुख्य थीम आत्मनिर्भर भारत रखी गई है। इसमें कोरोनाकाल में किए गए कामों से लेकर मेट्रो तक की झलक नजर आएगी। वन विभाग की झांकी में कोरोना काल में काढ़ा या अन्य अन्य औषधि जो बनाई गई है, उसका विवरण दिखेगा।