भोपाल में खुलेगा विप्रो समूह का सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर सीएम शिवराज सिंह चौहान आज वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए विप्रो के प्रमुख अजीम प्रेमजी से चर्चा की ... मुख्यमंत्री ने प्रेमजी से शिक्षा योजनाओं, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में सहयोगी बनने, बाल भवन में आदर्श आंगनवाड़ी की स्थापना और प्रदेश में कुपोषण उन्मूलन में सहयोगी बनने पर चर्चा की। शराबबंदी के समर्थन में उमा भारती मध्य प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने को लेकर सियायत गरमाई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक कदम आगे बढ़कर शराबबंदी करने की पैरवी कर दी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि नशा करने के बाद ही रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए नशा और शराबबंदी होनी चाहिए। RSS कार्यालय के सामने की जमीन के लिए टकराव हनुमानगंज थाना क्षेत्र के कबाड़खाना में RSS कार्यालय के सामने वाली जमीन का विवाद बढ़ता जा रहा है। केस हारने वाले सुलेमान के खिलाफ केस लड़ रहे वकील जगदीश छावानी की शुक्रवार दोपहर करीब सवा 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। नई शराब दुकानों को लेकर बैकफुट में सरकार प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने के मुद्दे पर चौतरफा आलोचना के बाद शिवराज सरकार यू-टर्न ले सकती है। आबकारी आयुक्त राजीवचंद्र दुबे ने लेक्टर्स को लिखे पत्र पर कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा है। एक दिन पहले जारी किए गए इस पत्र में नई दुकानें खोलने के लिए प्रस्ताव मंगाया गया था। नींद की गोलियां खाने के बाद नाबालिग की मौत की जांच SIT करेगी भोपाल में प्यारे मियां यौन शोषण केस की शिकार नाबालिग की मौत की जांच SIT करेगी। घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह 11 बजे एक उच्चस्तीय बैठक बुलाई। उन्होंने कहा, 'भोपाल में बेटी को हम बचा नहीं पाए। यह साधारण घटना नहीं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें जो भी दोषी होगा,कार्रवाई की जाएगी।' घटना बेहद निंदनीय व शर्मनाक - कमलनाथ भोपाल में प्यारे मियां यौन शोषण केस की शिकार नाबालिग की मौत के मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ ने बेहद निंदनीय व शर्मनाक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि प्रदेश की राजधानी में यौन शोषण की शिकार मासूम बच्चियां बालिका गृह में भी सुरक्षित नहीं है। पीड़िता और उसके परिवार के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। कहां है जिम्मेदार ? प्रदेश को कितना शर्मसार करेंगे ? कांग्रेस नेता भी नई शराब दुकान खोलने के पक्ष में नई शराब दुकानें खोलने को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता भी समर्थन में है.. कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा है कि "शराब बंदी" करने से राजस्व की हानि होगी, कर्ज़ और लेना पड़ेगा। अन्य देशों में यह एक उद्योग के रूप में देखा जाता है, जो" रोजगार" और "राजस्व" दोनों देता है।" आत्म निर्भर" बनने के लिए, दोनों की आवश्यकता है। डेली कॉलेज के स्टूडेंट्स नेबनायी देवी अहिल्या बाई पर फिल्म इंदौर के प्रसिद्ध डेली कॉलेज के छात्रों ने कोरोना काल का बेहतरीन उपयोग किया. उन्होंने मालवा प्रांत की महारानी रही देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर एक फिल्म बनायी है.देश में ये पहली बार हुआ है जब किसी स्कूल के बच्चों ने फीचर फिल्म बनाई है.जिसे बॉक्स ऑफिस के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा.\