Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Jan-2021

कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन लगातार जारी है । कांग्रेस अब तक प्रदेश के अनेक जिलों में किसान सम्मेलन कर चुकी है । और अब किसान सम्मेलन के बाद कांग्रेस द्वारा शनिवार को राजभवन का घेराव किया जाएगा । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इसका नेतृत्व करेंगे । तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस के इस आंदोलन पर चुटकी लेते हुए कहा कि सबसे पहले कांग्रेस को दिल्ली जाकर 24 अकबर रोड का घेराव करना चाहिए । क्योंकि कांग्रेस ने इस देश में भृम की राजनीति को जन्म दिया है ।