मध्यप्रदेश में एक बार फिर शराबबंदी की मांग उठी है । और यह मांग किसी और ने , नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उठाई है । गौरतलब है कि उन्होंने शराबबंदी को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे । इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को राजधानी भोपाल स्थित अपने निवास पर पत्रकार वार्ता आयोजित की । जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दरमियान दो मुख्यमंत्रियों से शराबबंदी को लेकर वार्तालाप की थी। जिसमें से एक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि वह शराबबंदी के मछली को लेकर एक बार बल्लभ भवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ चर्चा भी कर चुकी है ।