Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Jan-2021

अमेरिका में 20 जनवरी को कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 2.5 करोड़ हो गई। ठीक एक साल पहले 20 जनवरी 2020 को ही देश में पहले मरीज में इस वायरस की पुष्टि हुई थी। यह शख्स चीन के वुहान से घर लौटा था। बीमार पडऩे पर वह सिएटल के एक क्लीनिक में इलाज के लिए पहुंचा था। यहीं से अमेरिका में इस महामारी की शुरुआत हुई। अमेरिका में वायरस की एंट्री का ऐलान करते हुए अफसरों ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा था। हालांकि, उनका मानना था कि लोगों को इससे कोई खतरा नहीं होगा। इसके बाद अमेरिका में धीरे-धीरे मरीजों की संख्या रिकॉर्ड बनाने लगी। ब्रिटेन में चुनौतियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। महामारी से जंग लडऩे के बाद देश को टीके में उम्मीद नजर आई तो कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी। अब लॉकडाउन लगाकर स्थिति को काबू करने की कोशिश की जा रही है तो ब्रिटेन के कई हिस्सों में बर्फबारी और चक्रवाती तूफान क्रिस्टोफ ने दस्तक दे दी। तूफान के कारण इंग्लैंड समेत कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। इसका सीधा असर वैक्सीनेशन पर पड़ रहा है। हालांकि, टीकाकरण अभियान को जारी रखने के लिए चर्च को वैक्सीनेशन सेंटर में तब्दील किया जा रहा है। दूसरी ओर ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अमेरिका की नई सरकार के चीन से रिश्ते पहले दिन से ही और तल्ख हो गए। बाइडेन सरकार के नामित विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि ट्रम्प के तरीकों से हम सहमत नहीं हैं, लेकिन चीन के प्रति उनका सख्त रुख सही था। ट्रम्प प्रशासन द्वारा आखिरी दिन कही गई इस बात का भी उन्होंने समर्थन किया कि चीन उइगर मुस्लिमों का नरसंहार कर रहा है। ब्लिंकेन ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि किसी दूसरे देश के मुकाबले चीन अमेरिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। ट्रम्प के विदेश मंत्री पोम्पिओ ने आखिरी दिन कहा था कि चीन शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यक धार्मिक समूहों का नरसंहार कर रहा है। इस पर बीजिंग ने सख्त एतराज जताया था। दुनियाभर के 100 देशों के लोगों की गूगल सर्च के आधार पर दिलचस्प जानकारी निकल कर आई है कि 44 देशों के लोग ऐसे समय में पिज्जा ऑर्डर करते हैं। वर्ष 2020 में दुनियाभर में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक अधिकतर लोगों ने पिज्जा को सर्च किया। बड़ी बात यह है कि भारत को भी इटली की यह डिश पसंद है। अन्य अहम देश हैं- यूएई, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, इंडोनेशिया और नि:संदेह इटली भी। दूसरे नंबर का पसंदीदा फूड चाइनीज है। यह 29 देशों के लोगों की पसंद रहा। इराक की राजधानी बगदाद में गुरुवार को दो फिदायीन हमले हुए। 28 लोगों की मौत हो गई। 32 लोग घायल बताए गए हैं। बगदाद में तीन साल बाद कोई फिदायीन हमला हुआ है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, दो आतंकी बाजार में पहुंचे। उन्होंने झांसा देकर लोगों को एकजुट किया और फिर खुद को धमाके से उड़ा लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, 2003 में यहां आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का कब्जा था। इसी दौर में अमेरिकी सैनिक तैनात किए गए।