Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Jan-2021

भारत में जल्द ही नाक से दी जाने वाली यानी इंट्रानेजल वैक्सीन आ सकती है। कोवैक्सिन बनाने वाली हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ही इस वैक्सीन को भी बना रही है। लैबोरेटरी में जानवरों पर यह सफल रही है। इंसानों के लिए यह वैक्सीन सेफ है या नहीं, इसकी जांच के लिए भारत के ड्रग रेगुलेटर की एक्सपर्ट कमेटी ने भारत बायोटेक को फेज-1 क्लीनिकल ट्रायल्स की मंजूरी दे दी है। कर्नाटक के शिवमोगा में गुरुवार रात करीब सवा 10 बजे डायनामाइट ब्लास्ट हुआ, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पत्थरों को तोडने के लिए विस्फोटक (जिलेटिन की छड़ें) ले जाया जा रहा था, तभी शिवमोगा के अब्बलगेरे गांव के पास ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि शिवमोगा के नजदीकी जिले चिकमंगलूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और आसपास के इलाकों में भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 58वां दिन है। बुधवार को किसानों से बातचीत में सरकार ने प्रपोजल दिया कि कृषि कानूनों को डेढ़ साल तक होल्ड कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीद जगी कि अब शायद किसान मान जाएं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। किसान नेताओं ने गुरुवार को दिन भर बैठकें करने के बाद देर रात कहा कि सरकार का प्रपोजल मंजूर नहीं। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीजफायर तोड़ा था। सेना के अधिकारियों ने बताया कि लाइन ऑफ कंट्रोल पर कृष्णा घाटी सेक्टर में बनी फॉरवर्ड पोजिशन पर की गई इस फायरिंग में हवलदार निर्मल सिंह घायल हो गए थे। उत्तर प्रदेश की सरकारी सेवाओं में भर्ती की अधिकतम उम्र में एक बार फिर बदलाव पर चर्चा शुरू हो गई है। इसे 40 से घटाकर 30 वर्ष किया जा सकता है। इसके अलावा एक बार सरकारी सेवा में आने के बाद दूसरी सरकारी सेवा के लिए आवेदन के अवसर की सीमा भी सीमित करने की योजना है। हाईकोर्ट ने तीनों नगर निगमों के कर्मचारियों को वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं करने पर दिल्ली सरकार व तीनों एमसीडी को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने तल्ख टिप्पणी में कहा कि चीजें नहीं बदलती हैं और इसी तरह चलती रहीं तो आश्चर्य नहीं होगा कि राजनीतिक नेताओं और इनसे जुड़े लोगों से जनता मारपीट शुरू कर दे। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर के साथ कपकपा देने वाली ठंड जारी है। राजधानी में दो दिन की राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मौसमी उतार-चढ़ाव की वजह ऐसा हो रहा है। भारत ने स्वदेशी हॉक आई विमान से बृहस्पतिवार को स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन (सॉ) का सफल परीक्षण किया है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने देश के इस पहले स्मार्ट हथियार का परीक्षण ओडिशा के तट से किया है। कांग्रेस में एक बार फिर गांधी-नेहरू परिवार के बाहर का अध्यक्ष बनाने की पटकथा पर काम शुरू हो गया है। कार्यसमिति की बैठक से पहले महाराष्ट्र के नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का नाम तेजी से आगे आया। सूत्रों के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिलहाल दिल्ली आने से मना कर दिया है।