Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Jan-2021

1 दाम बढ़ने से नाराज़ संचालक पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से नाराज़ मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल पंप बंद करने की चेतावनी दी है.मध्य प्रदेश पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा का बयान आया है.उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की मांग की है.शर्मा ने चेतावनी दी कि दाम कम नहीं होने पर प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल की बिक्री बंद कर देंगे. 2 अवैध अतिक्रमण को लेकर बना नया विभाग मध्य प्रदेश की सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वाले माफियाओं और अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने के लिये प्रदेश सरकार ने एक नया विभाग गठित कर दिया है।इस विभाग का काम होगा कि, ये सूबे की सभी सरकारी ज़मीनों का हिसाब तो रखेगा ही, साथ ही साथ अतिक्रमण या विवाद की स्थिति में उसे विभागीय स्तर पर सुलझाने का काम भी करेगा। 3 उमा भारती ने किया शराब दुकान खोलने का विरोध मध्य प्रदेश में शराब की नई दुकानें खाेले जाने के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सरकार पर हमलावर हुई, तो गृहमंत्री ने कहा दिया कि यह मेरा सिर्फ सुझाव था। इस बीच में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इस बात का सार्वजनिक तौर पर विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा - थोड़े से राजस्व के लालच और माफिया का दबाव शराब बंदी नहीं होने देता। 4 सीएम ने नर्मदा के किए दर्शन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने अमरकंटक में मां नर्मदा उद्गम मंदिर में मां नर्मदा का दर्शन एवं पूजन अर्चना की। मां नर्मदा से प्रदेश की सुख समृद्धि एवं ख़ुशहाली के लिए प्रार्थना की है। 5 सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग मध्यप्रदेश की उज्जैन लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नेता सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न देने की मांग की है। यह मांग भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने ऐसे समय में उठाई है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और केंद्र सरकार 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने जा रही है। 6 दिग्विजय सिंह के पड़ोसी बने दिग्विजय भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में बंगला आवंटित किया । उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समीप श्यामला हिल्स स्थित B5 बांग्ला आवंटित किया गया है । 7 पोस्टमार्टम के बाद नाबालिग का हुआ अंतिम संस्कार प्यारे मियां के नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण के मामले की पीड़िता ने बुधवार रात 10 बजे इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया है। गुरुवार को नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजन शव घर ले जाकर अंतिम यात्रा निकालना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने शव सीधे भदभदा विश्राम घाट ले जाने की समझाइश दी। इसके बाद नाबालिग का शव भदभदा विश्राम घाट ले जाया जाकर अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। 8 मध्यप्रदेश में 15 दिन में 1852 लोग गायब मध्यप्रदेश में अब तक 1852 लोग गायब हुए हैं इनमें से 211 मिल चुके हैं जबकि 1661 अभी लापता है। भोपाल में 6 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक कुल 111 लोग गायब हो चुके हैं। इसमें सभी उम्र के महिला-पुरुष हैं। अब पुलिस ने इनकी तलाश के लिए अभियान शुरू किया है। 9 वेब सीरीज तांडव को लेकर सख्त टिप्पणी मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वेब सीरीज तांडव को लेकर सख्त टिप्पणी की है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि- मैं हिंदू धर्म की आस्था पर सुनियोजित तरीके से चोट पहुंचाने की सोच रखने वालों को आगाह करता हूं कि किसी भी सूरत में अब इस तरह का दुस्साहस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।