प्यारे मियां के नाबालिक बच्चियों से यौन शोषण के मामले की पीड़िता ने बुधवार रात 10 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इसकी पुष्टि हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक आईडी चैरसिया ने कर दी है। गौरतलब है कि 2 दिन पहले बच्ची ने नींद की गोलियां खाई थीं। सोमवार देर रात उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बालिका गृह की अधीक्षका अंतोनिया कुजूर इक्का पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था और सवाल उठाया था कि आखिर नींद की गोलियां वहां पहुंची कैसे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बालिका गृह की अधीक्षिका को हटा दिया गया है। वहीं मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि हमीदिया अस्पताल प्रबंधन पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को उसकी बहन की बॉडी सौपेंगा। राजधानी में श्लव जिहाद के खिलाफ श्धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020श् के तहत अशोका गार्डन थाने में पहला मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने धर्म छुपाकर एक लड़की से प्रेम प्रसंग किया। उसके बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह प्रदेश का दूसरा और भोपाल का पहला मामला है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता इसे लेकर अशोका गार्डन थाने पहुंच गए और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बर्ड फ्लू का वायरस मध्य प्रदेश के 32 जिलों तक पहुंच गया है। इसमें से तीन जिलों झाबुआ, हरदा, मंदसौर में मुर्गियों में वायरस की पुष्टि हुई है। 29 जिले अभी तक सेफ हैं। बर्ड फ्लृू से अब तक 3892 कौवों सहित अन्य पक्षियों की मौत हो चुकी है। भोपाल स्थित हाई सिक्युरिटी एनिमल डिसीज लेबोरेटरी में 450 से अधिक सैंपल जांच के लिए आए हैं। भोपाल में 4 कबूतर सहित 7 पक्षियों की मौत हुई है। जिले के पर्यटन स्थल हनुवंतिया में बुधवार शाम पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पायलटिंग के वक्त पॉवर हैंग ग्लाइडर मशीन समेत पायलेट और उसमें सवार व्यक्ति 150 फीट ऊंचाई से गिर गए। बताया जाता है कि मशीन के अचानक टूटने के कारण हादसा हुआ। मरने वालों में एक इवेंट कंपनी सन ड्रेजर्स का कर्मचारी और दूसरा कंपनी के ठेकेदार का भाई है। मामले में कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। शहर में बिजली के नए टैरिफ के बिल बंटने लगे हैं। बिजली दरों में 1.98 फीसदी बढ़ोतरी के कारण बिल भी ज्यादा राशि के आएंगे। नए टैरिफ में मीटर किराया खत्म कर दिया गया है। यदि आपके बिल में मीटर किराया जोड़ा गया है तो आप बिजली कंपनी के चैटबोट के नंबर 0755255122 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह नंबर अपने मोबाइल सेव करना होगा। फिर इस पर हाय या हैलो जैसा मैसेज भेजना होगा, तब नंबर सेव होगा। नए टैरिफ के हिसाब से अब 300 यूनिट का बिल 40 और 400 यूनिट का बिल 57 रुपए ज्यादा आएगा। हर महीने सिंगल फेस 10 रुपए, थ्री फेस 25 और पाॅवर मीटर 125 रुपए लगते हैं।