Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Jan-2021

राशन माफिया को लेकर शिवराज का बड़ा बयान कुछ लोग राक्षसी प्रवृत्ति के होते हैं, जो कोरोना काल में भी बाज नहीं आए। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। इंदौर में गरीबों का राशन खाने वालों के खिलाफ NSA की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों की संपत्ति बेचकर उससे मिलने वाली राशि से गरीबों को राशन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यह बात बुधवार को भोपाल में आयोजित रोजगार उत्सव कार्यक्रम में कही। खाट पंचायत पर शिवराज का तंज रैना जिले के देवरी में किसान बिल के विरोध में हुई कांग्रेस की खाट पंचायत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा.शिवराज सिंह बोले- कमल नाथ के पास कुर्सी तो बची नहीं लिहाजा अब वो खाट पर ही बैठें. क्या दिक्कत है खाट पर बैठने में. किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने आज मुरैना में खाट महा पंचायत का आयोजन किया था.इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा दिग्विजय सिंह सहित तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे. शराब दुकान बढ़ाने के लिए गृहमंत्री का तर्क प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश में शराब की दुकानें बढ़ाए जाने को लेकर एक तर्क दिया है. दरअसल, नरोत्तम मिश्रा का मानना हैं कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानें नहीं होने से लोग नकली शराब खरीदते हैं. इस वजह से अवैध शराब का कोरोबार तेजी से बढ़ रहा है. प्यारे मियां यौन शोषण के मामले में नया मोड़ राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल प्यारे मियां यौन शोषण के मामले में नया मोड़ आ गया है। बालिका गृह में रह रही एक पीड़िता ने नींद की गोलियां खा लीं। उसे सोमवार देर रात हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुष्कर्म की वारदातों पर बोले कमलनाथ - बहन-बेटियों को चाहिए सुरक्षा प्रदेश में महिलाओं-बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। नाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मध्य प्रदेश में बहन, बेटियों से दरिंदगी की घटनाएं निरंतर जारी हैं। बहन-बेटियां अपनी सुरक्षा चाहती हैं, लेकिन कभी पूजन तो कभी उनकी उम्र के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। दो हजार और पांच सौ रुपए के नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद दो हजार और पांच सौ रुपए के नकली नोटों की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है। यह रकम बाजार में खपाने की तैयारी थी। इसके पहले ही पुलिस ने छह आरोपियों को धरदबोचा है। उक्त कार्रवाई मप्र के खरगोन जिले के बकलवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई। पुलिस कार्रवाई में 30 लाख 65 हजार रुपए के नकली नोट जब्त हुए है। नकली नोटों की बरामदगी में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की बना डाली फर्जी FB आईडी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है. नरोत्तम मिश्रा के नाम पर इस फर्जी फेसबुक आईडी में आरोपी ने एक शेर शेयर की है. मिश्रा इस संबंध में कानूनी राय ले रहे हैं, उसके बाद आगे कार्रवाई करेंगे. कांग्रेस पहले अध्ययन करें और प्रश्न उठाएं - प्रद्युमन सिंह तोमर प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने पर कांग्रेस ने सवालिया निशान खड़े किए हैं । जिस पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाती है। जो बेबुनियाद होते हैं । उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि पहले कांग्रेस को सही आंकड़े निकालने चाहिए । और उसके बाद आरोप लगाना चाहिए सिहोर में आयोजित रोजगार मेले में शामिल हुए मंत्री इंदरसिंह परमार स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार सीहोर पहुँचे .. जहाँ उन्होंने गणेश मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा अर्चना की ... इसके बाद उन्होने महिला पॉलिटेक्निक कालेज में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम में शिरकत की और युवाओं का मनोबल बढ़ाया .. 1 लाख रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार मध्यप्रदेश में एक बार फिर रिश्वतखोर अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा कसा है। इस बार मामला पन्ना जिले का है। पन्ना के अजयगढ़ में पदस्थ तहसीलदार उमेश तिवारी को लोकायुक्त पुलिस ने 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।