Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Jan-2021

कृषि कानून वापस नहीं ले सकते - केंद्र सरकार और किसानों संगठनों के बीच दसवें दौर की बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में जारी है. किसान अपनी मांग पर अड़े हैं कि तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएं. वहीं सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने कहा कि वे कानून वापस नहीं ले सकते क्योंकि देश का ज्यादातर हिस्सा इसके पक्ष में है. वहीं किसान नेताओं ने कानून वापस लेने की मांग दुहराई. आज रात शपथ लेंगे जो बाइडेन अमेरिकी इतिहास के वह राष्ट्रपति जो सबसे विवादित हैं। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उन्होंने एक दिन में औसतन 12 झूठे दावे किए। अपने विवादित सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्विटर और फेसबुक पर बैन कर दिए गए। वह राष्ट्रपति जो चुनाव हार जाने के बाद भी हार मानने को तैयार नहीं हुए। आज से वे पूर्व हो जाएंगे। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाऊस छोड़ देंगे। उनकी जगह 46वें राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शपथ लेंगे। पीएम मोदी ने दी 2,690 करोड़ रुपये की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 6.1 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में बुधवार को 2,690 करोड़ रुपये की धनराशि का डिजिटल ट्रांसफर किया। पीएम मोदी की ओर से वर्ष 2020-21 के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के 5.3 लाख लाभार्थियों को आवास निर्माण की पहली किस्त तथा 80 हजार लाभार्थियों को दूसरी किस्त की धनराशि ट्रांसफर की गई है हम प्रदर्शन पर रोक नहीं लगा सकते - सुप्रीम कोर्ट कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। इसके खिलाफ केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। इस पर बुधवार को सुनवाई हुई। कांग्रेस का आरोप सीक्रेट लीक करना देशद्रोह रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के वॉट्सऐप चैट लीक मामले में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा कि किसी पत्रकार को 3 दिन पहले ही एयरस्ट्राइक की जानकारी कैसे थी? यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। इससे नेशनल सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है केरल में संक्रमण बेकाबू देश में बीते चार महीने में 8.23 लाख कोरोना एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे पहले ये लगातार बढ़ रहे थे। 17 सितंबर को यह आंकड़ा 10.17 लाख के पीक पर पहुंचा था, जो अब 1.94 लाख पर आ गया है। बीते चैबीस घंटे में संक्रमण के 13,780 केस आए, 17,229 मरीज ठीक हुए, 161 की मौत हुई। इसके साथ ही 3,621 एक्टिव केस कम हो गए। जनवरी के 19 दिनों में ही इनमें 50,000 की कमी आई है। उत्तराखंड में भी दिल्ली जैसा आंदोलन दिल्ली में चल रहा किसान आंदोलन बीते दो महीने से देश की सबसे बड़ी खबर बना हुआ है। न सिर्फ अपने व्यापक स्वरूप के चलते ये आंदोलन सुर्खियों में रहा है, बल्कि अपने अनोखे प्रबंधन और प्रदर्शन के तरीकों के चलते भी ये आंदोलन मीडिया में छाया रहा। लेकिन मीडिया की सुर्खियों से दूर लगभग ऐसा ही एक आंदोलन उत्तराखंड के एक सुदूर कस्बे में भी चल रहा है। कोविड-19 के मद्देनजर किया गया बदलाव कोविड-19 महामारी को देखते हुए शारीरिक दूरी के नियमों के मद्देनजर आयोग ने कुछ फैसले लिए हैं। इसके तहत मतदान केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों की संख्या में बदलाव किया गया है। इसके तहत 1500 की जगह 1000 अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा ने बुधवार को दी। डिजिटल कंपनी पर केस दर्ज कर 25 करोड़ रु. का मांगा मुआवजा विजय स्टारर तमिल फिल्म श्मास्टरश् रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। कोरोना महामारी के बावजूद भी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से अब तक ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। रिपोट्र्स के अनुसार, सिनेमाघरों में रिलीज होने से एक दिन पहले फिल्म के कुछ वीडियो क्लिप लीक हो गए थे। जिसके कारण फिल्म मेकर्स को नुकसान उठाना पड़ा। मुंबई पहुंची यूपी पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस के अफसर मुंबई में वेब सीरीज श्तांडव मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंच गई हैस उत्तर प्रदेश पुलिस के अफसर की टीम मुंबई तांडव वेब सीरीज के खिलाफ मामले की जांच करने के लिए आई हैस उत्तर प्रदेश पुलिस श्तांडवश् शो के कास्ट और क्रू से पूछताछ करेगीस तांडव अपने रिलीज से विवादों में हैस कई नेताओं ने इस शो को लेकर आक्रोश जताया और शो पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया हैस साथ ही उन पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का भी आरोप लगा है सेंसेक्स 49,800 और निफ्टी 14,650 स्तर के पार कारोबार दोपहर बाद बाजार में खरीदारी बढ़ी है। ऑटो और प्ज् शेयरों में जबरदस्त तेजी से मार्केट रिकॉर्ड हाई के करीब कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 49,800 और निफ्टी 14,650 स्तर के पार कारोबार कर रहा है।