Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Jan-2021

दूसरों की परेशानियों को सामने लाकर उनकी परेशानियो को समाधान तक पहुंचाने वाले पत्रकार खुद की परेशानियों को लेकर आज असहाय बने हुए हैं । हम बात कर रहे हैं प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अमित नूतन की । जो लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे और अपनी कलम के बल पर जनता की परेशानियों को हमेशा जग जाहिर किया । लेकिन आज वह खुद बड़ी और गंभीर बीमारी के चलते असहाय हो गए हैं । अमित नूतन को पैरालिसिस और ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बिमारी है... जिसकी इलाज के लिए उन्हे लगभग 4 लाख रुपए की जरुरुत है लेकिन इसके इलाज के लिए उनके पास एक फूटी कौड़ी तक नहीं है... किसी जमाने में अपनी कलम का लोहा मनवाने वाले अमित आज खुद असहाय है... उनकी पत्नी और बेटी का देहांत हो चुका है और उनकी सारी जमा पूंजी उन्होने उनकी बेटी और पत्नी के इलाज में खत्म कर दी.. आज वह खुद का इलाज नहीं करवा पा रहे है.. उनकी माली हालात इतनी खराब है कि उनके पास रहने तक की जगह नहीं है अभी जिस खंडहर नुमा मकान में वह रह रहे है वह भी उन्हे कालोनी वासियो ने उनकी दयनीय स्थिति देखकर दिया है...