Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Jan-2021

मध्यप्रदेश सरकार ने खाली खजाना भरने के लिए अब मध्यमवर्गीय परिवारों पर भार डालने का फैसला किया है। उसने इसके लिए इनकम टैक्स को आधार बनाया है। अब 100 यूनिट बिजली खर्च करने पर 100 रुपए बिल की योजना से इनकम टैक्स देने वाले 6 लाख उपभोक्ताओं को बाहर किया जाएगा। यह निर्णय कैबिनेट बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रेजेंटेशन के बाद लिया गया। गौरतलब है कमलनाथ सरकार यह योजना लेकर आई थी तब खपत के आधार पर उपभोक्ता को लाभ मिल रहा था। चुनाव के बाद यह सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका माना जा रहा है। महू के बाद अब इंदौर में बड़ा राशन घोटाला उजागर हुआ है। राशन दुकान संचालकों ने अफसरों से मिलीभगत कर 51 हजार गरीब परिवारों के हक का करीब ढाई लाख किलो से ज्यादा अनाज बांटा ही नहीं। यह राशन कोरोनाकाल में आया था। कलेक्टर ने बताया कि तकरीबन 80 लाख रुपए का घोटाला हुआ है। इस घोटाले में सरकारी राशन दुकानदार भरत दवे, श्याम दवे और प्रमोद दहीगुडे के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निलंबित खाद्य अधिकारी आरसी मीणा सहित 31 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। 10 महीने में 921 जिंदगियां खोने और दिन-रात हजारों वैज्ञानिकों की मेहनत व रिसर्च पर सरकार के करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद कोरोना का टीका हमें मिला है, लेकिन जिंदगी बचाने में कारगर इस टीके का मोल अब भी नहीं समझना दुखदायी है। इंदौर में 16 जनवरी और 18 जनवरी को हुए टीकाकरण में सूचना के बाद भी हितग्राहियों के नहीं पहुंचने के कारण 40 खुराक खराब हो चुकी हैं। ये खुराक 40 जिंदगियां बचा लेतीं। नगर निगम में अब प्रॉपर्टी का नामांतरण ऑनलाइन हो सकेगा। साथ ही आदेश की कॉपी भी ऑनलाइन ही मिलेगी। इसके लिए न तो वार्ड दफ्तर जाना होगा और न ही किसी अफसर से मिन्नतें करने पड़ेगी। ऑनलाइन आवेदन करने के 20 दिन के भीतर नामांतरण के आदेश की कॉपी ऑनलाइन डाउन लोड की जा सकेगी। दरअसल, प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के बाद लोगों को नगर निगम में टैक्स जमा करने के लिए प्रॉपर्टी का नामांतरण कराने का प्रावधान है, लेकिन पिछले 4 महीने में हुईं 14 हजार रजिस्ट्री की जांच के बाद पता चला कि सिर्फ 1 हजार लोगों ने ही नगर निगम में नामांतरण कराया है। इसकी एक वजह लोगों के आवेदनों पर महीनों तक सुनवाई नहीं होना भी है। ये हकीकत सामने आने के बाद निगम के अफसरों ने लोगों की सुविधा के लिए नामांतरण की मैन्युअल प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के लिए पंजीयन मुख्यालय को पत्र लिखा था। शहर में हवा का रुख दक्षिणी होने से दिन और रात के तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा बने हुए हैं। हालत यह है कि रात का तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक 4 साल बाद यह जनवरी माह में रात का सबसे ज्यादा तापमान है। ्रससे पहले 2017 में 24 जनवरी को रात का तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह शहर में कुहासा-कोहरा छाया। सुबह 8रू30 बजे विजिबिलिटी 1000 मीटर रह गई थी। सीनियर साइंटिस्ट ममता यादव के मुताबिक बुधवार से तापमान में गिरावट होगी। दिन का तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 2.8 डिग्री की गिरावट हुई।