राज्य
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान और किसी की भी आस्था को चोट पहुंचाने का किसी को भी अधिकार नहीं है । इसको लेकर भारत सरकार ने भी स्वयं संज्ञान लिया है । वहीं प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने भी फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को कड़े शब्दों में नसीहत दी है ।