मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आज कैबिनेट की बैठक में कहा कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए ट्रांसफर पर लगे बैन को हटाया जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग मार्च माह तक इसकी पॉलिसी लागू कर देगी। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से अपने-अपने विभाग संबंधित एक-एक इनोवेटिव आइडिया दें। जिन्हें विचार-विमर्श कर लागू करने का निर्णय लिया जा सके। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल में पहली बार ट्रांसफर से बैन हटाया जा रहा है। इससे पहले कमलनाथ सरकार ने 5 जून से 5 जुलाई तक एक माह के लिए ट्रांसफर से बैन हटाने के लिए पॉलिसी लागू की थी। इसके बाद से 2 साल तक ट्रांसफर हुए, लेकिन इसके लिए प्रस्ताव विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री कार्यालय में समन्वय के लिए भेजा जाता था। इस दौरान मंत्रियों को भी ट्रांसफर करने के अधिकार नहीं रहते हैं। लेकिन बैन हटने के दौरान ट्रांसफर के लिए राज्य शासन पॉलिसी लागू करता है।