राज्य
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव को लेकर विरोध बढ़ता ही जा रहा है । कई धार्मिक और हिंदू संगठनों के साथ ही शिवसेना ने भी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है । सोमवार को शिवसेना की भोपाल इकाई ने राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना पहुंचकर फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और जीशान अय्यूब के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया ।