Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Jan-2021

लव जिहाद के खिलाफ मध्य प्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता कानून बनने के बाद प्रदेश का पहला मामला बड़वानी जिले में सामने आया है। मामला पलसूद थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने सनी नाम बताकर शादी का झांसा देकर 4 साल तक लड़की से दुष्कर्म किया। रविवार दोपहर युवती द्वारा बात करने से मना करने पर युवक ने मारपीट की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोहेल उर्फ सनी पिता मंजूम मंसूरी निवासी पलसूद के खिलाफ नए कानून के तहत केस दर्ज किया है। रविवार रात पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज पलसूद को केस डायरी भेज दी है। राजधानी के हनुमानगंज, टीलाजमापुरा और गौतम नगर थाना क्षेत्रों में लगी धारा 144 सोमवार रात हटा ली गई। यहां स्थिति सामान्य है। सभी दुकानें खुलने लगेंगी। राजदेव कालोनी स्थित जिस भूखंड पर बांउड्री वाल का निर्माण होना है वहां ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। कलेक्टर अविनाश लवानिया कहा कि दुकानें बंद रखने के संबंध में निर्देश नहीं दिए गए थे। उल्लेखनीय है राजदेव कॉलोनी की जिस 37,268 वर्ग फीट जमीन का कब्जा दिलाने को लेकर रविवार को तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू और 11 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई थी, आखिर उस जमीन का विवाद था क्या? इसके विस्तार में जाएं तो पता चलता है कि यह जमीन राजदेव जनसेवा न्यास के नाम पर है। पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किए हैं। दोनों को 15 दिन में जवाब पेश करना है। सरकार ने कोरोना संक्रमण के नाम पर चुनाव तीन महीने टाल दिए हैं। जबकि अधिकांश पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो गया है। पंचायतों के विकास कार्य तो ठप पड़े हैं, शहरी क्षेत्र से जुड़ी पंचायतों में टाउनशिप, बिल्डिंग आदि की अनुमति पिछली तारीखों में भी दिए जाने का काम किया जा रहा है। याचिकाकर्ता तोलाराम की ओर से अधिवक्ता प्रतीक माहेश्वरी ने यह याचिका दायर की है। इसमें उल्लेख किया है कि पंचायतों की व्यवस्था ठप सी हो गई है जबकि आयोग कह चुका है कि चुनाव कराने की उसकी तैयारी पूरी है। लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी अब खुद ही लोगों की असुरक्षा का कारण बन रहे हैं। ऐसी ही घटना सीहोर की महिला नायब तहसीलदार के साथ हुई है। एक दिन पहले रविवार शाम को दतिया जिले के सेवढ़ा टीआई शिाशिर दास सीहोर आए और यहां पदस्थ नायब तहसीलदार के घर में जबरन घुस गए। टीआई ने नायब तहसीलदार से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान नायब तहसीलदार ने जो दतिया एसपी को शिकायत की है ,उसमें टीआई द्वारा थप्पड़ मारने की बात भी कही गई है। देर रात सीहोर एसपी को दतिया एसपी ने इस पूरे मामले की सूचना दी। जिसके बाद सीहोर पुलिस सक्रिय हुई और नायब तहसीलदार के घर पहुंची लेकिन तब तक दतिया टीआई वहां से जा चुके थे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोरोना वैक्सीन को लेकर आपत्ति जताने वालों पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनके मन में कुंठा है। देश के वैज्ञानिकों की क्षमता को चुनौती देने वाले मंदबुद्धि हैं। इनकी मानसिकता पर खेद है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जो एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक पर देश की सैन्य क्षमता पर सवाल खड़ा कर रहे थे। प्रधान सोमवार को बैतूल से दिल्ली लौटते समय कुछ देर के लिए भोपाल रुके थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। पेट्रोलियम मंत्री से पूछा गया कि कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर मप्र के कुछ धर्मगुरुओं ने कहा है कि वे इसके लिए फतबे का इंतजार करेंगे। इस पर उन्होंने टिप्पणी नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का संदेश लेकर मैं खुद खाड़ी देशों में गया था। कुवैत के शासक ने मुझे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखित संदेश दिया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को भी वेब सीरीज श्तांडवश् पर ऐतराज है। शिवराज ने दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात कर तांडव वेब सीरीज पर तुरंत बैन लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, ओटीटी प्लेटफाॅर्म्स पर भी सेंसर लगाया जाए। इससे पहले मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जावड़ेकर को पत्र लिख कर तांडव पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं। भोपाल समेत प्रदेश कई हिस्सों में इस वेब सीरीज को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इस वेब सीरीज पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।