Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Jan-2021

लंबे इंतजार के बाद शनिवार सुबह से वैक्सीनेशन का प्रोग्राम शुरू हो गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश के कई स्थानों पर इसका शुभारंभ किया । तो वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल का हमीदिया अस्पताल पहुंचे , जहां उनके सामने सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई गई । इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास रचने जा रहा है। मैं विपक्ष के मित्रों से आग्रह करता हूँ, यह समय एकजुटता दिखाने का है। समाज में भ्रम की स्थिति न पैदा होने दें। नकारात्मकता न फैलाएँ और न ही फैलने दें।' मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'कुछ नादानों ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री क्यों टीका नहीं लगवा रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि हम प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। वैक्सिनेशन की एक पूरी प्रक्रिया है, अगर इसका पालन सीएम ही न करे, तो अभियान सफल कैसे होगा। हमारे कोरोना वॉरियर्स को पहले टीका लगेगा, बाद में मुझे।