1971 युद्ध की स्वर्णिम विजय मशाल शुक्रवार को राजधानी भोपाल पहुंची । यहां एनसीसी के भोपाल स्थित ग्रुप हेड क्वार्टर परिसर में विजय मशाल के स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें एनसीसी कैडेट कोर के तमाम अधिकारी पदाधिकारी शामिल हुए । इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की गई की 1971 में भारत ने किस तरह से पाकिस्तान से युद्ध लड़ कर विजय प्राप्त की थी । और इस युद्ध में भारत के सैनिकों ने अपना सर्वस्व निछावर करते हुए भारत को विजय दिलाई थी । एनसीसी ग्रुप कमांडर भोपाल के ब्रिगेडियर संजय घोष ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए नौजवान पीढ़ी को राष्ट्र भक्ति से जोड़ने की कोशिश की गई है । साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह की चार मशाल भारत देश की चारों दिशाओं में पहुंची हैं जिस का समापन 16 दिसंबर 2021 को देश की राजधानी दिल्ली में किया जाएगा । और अभी है मशाल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचेगी ।