राज्य
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु विश्व हिंदु परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशमुख को 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आज मेरी जिंदगी का बहुत ही अच्छा दिन है कि मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हो रहा है कि राम मंदिर निर्माण में हमारे परिवार का भी कुछ हिस्सा लग रहा है। राम मंदिर निर्माण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह राम मंदिर निर्माण नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर निर्माण हो रहा है।