Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Jan-2021

आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं... गड़बड़ करने वाले को छोड़ेंगे.. वोड़ेंगे नहीं३, फारम (फॉर्म) में है मामा.. और जे एक तरफ माफियाओं के खिलाफ अभियान चल रहा है.. मसल पावर का, माफिया सुन लो रे मध्य प्रदेश छोड़ जाना नहीं जमीन में गाड़ दूंगा 10 फीट। पता नहीं चलेगा कहीं भी किसी को। सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो.. दादा, गुंडे, बदमाश, फन्ने खां ये कोई नहीं चलने वाले..। यह शब्द हैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के। शिवराज इस बार अलग ही रंग में हैं और विरोधियों के साथ माफियाओं को कड़ा संदेश देने के लिए ‘उग्र’ अंदाज अपनाने से बिल्कुल नहीं चूक रहे। पिछले तीन कार्यकाल में वे बेहद भावुक अंदाज में भाषण देने के लिए जाने जाते थे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धनसंग्रह आज से शुरू हो रहा है। लेकिन इससे पहले ही मध्य भारत प्रांत में दस करोड़ रुपए से ज्यादा राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास के नाम पर मिल चुकी है। न्यास की ओर से दस रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक के कूपन जारी हुए हैं, जबकि 20 हजार रुपए तक का सहयोग नगद और इससे अधिक राशि चेक के माध्यम से ली जा रही है। मंत्री और विधायकों के साथ नेताओं को कूपन और रसीदें नहीं दी गई है। वे धन संग्रह के लिए बनी टोलियों के साथ रहेंगे। न्यास के पास पहुंची जानकारी के अनुसार ओल्ड सुभाष नगर के उमेश, राजेश और राकेश शर्मा ने 5 लाख 100 रुपए और करोंद में रहने वाले गौरीशंकर शर्मा ने 1 लाख 51 हजार रुपए सहयोग राशि दी है। अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र भालूमाड़ा में बुधवार देररात गोडारू नदी से अवैध तरीके से रेत निकाल रहे लोगों ने डिप्टी रेंजर दिलीप कुमार ओगरे और उनकी टीम को 2 घंटे बंधक बनाकर पीटा। हमलावर लोहे की रॉड, डंडे लिए हुए थे। डिप्टी रेंजर के सिर व चेहरे पर चोट आई। पुलिस ने 3 नामजद सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज किया है। लेकिन, वन अमले का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर में पूरा घटनाक्रम नहीं लिखा। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। ठंडी हवा चलने से भोपाल में पिछले 24 घंटे में रात का तापमान 1 डिग्री भी नहीं बढ़ सका। दिन के तापमान में 2.6 डिग्री का इजाफा होने से दिन के वक्त ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मप्र में उमरिया सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 2.3 डिग्री दर्ज हुआ। ग्वालियर, उमरिया, नौगांव, दतिया, रतलाम, खजुराहो, जबलपुर, रीवा, बालाघाट, सिवनी और सतना में शीतलहर चली। होशंगाबाद जिले के पचमड़ी में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर दिए विवादित बयान पर पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा की मुश्किल बढ़ गई है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने वर्मा को नोटिस जारी कर 2 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही पूछा है कि उन्होंने नाबालिग लड़कियों और कानून के खिलाफ भेदभावपूर्ण बयान किस मंशा से दिया है। अब रेलवे स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया (बाहरी परिसर) में ट्रेन के कोच में रेस्टॉरेंट खोला जाएगा। भोपाल, हबीबगंज, इटारसी, बीना सहित 11 स्टेशनों पर पहले चरण में ऐसे रेस्टोरेंट के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश का कहना है कि रेस्टोरेंट ऑन व्हील के लिए प्राइवेट फर्म से प्रस्ताव मंगाने और उनकी स्क्रूटनी के बाद कांट्रेक्ट किए जाएंगे। संभवतरू मार्च की शुरुआत में ये रेस्टोरेंट आम लोगों के लिए शुरू हो सकेंगे।