आखिरकार साढ़े चार साल बाद बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव हो गया है। लेकिन इससे सबसे बड़ा झटका सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को लगा है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में सिंधिया के एक ही समर्थक मदन कुशवाहा को जगह मिली है। उन्हें प्रदेश मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का दबदबा कायम हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में 8 करीबी नेताओं को संगठन में पद मिला है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चैधरी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह कुश्वाहा मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। पीरियड में गरीबों को पोल्ट्री ग्रेड का चावल बंटने भेज दिया गया था तो अब पोल्ट्री ग्रेड का गेहूं पीडीएस के तहत भेजा जा रहा है। मामले का खुलासा बालाघाट में हुआ जहां दो दिन पहले सीहोर से 26 हजार क्विंटल गेहूं पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के तहत बंटने रेल रैक से भेजा गया। बताया जाता है कि मालगाड़ी से जब यह गेहूँ उतारा गया तो उसमें से दुर्गंध आ रही थी। गेहूं पूरी तरह सड़ा व घुन लगा हुआ था। नान (नागरिक आपूर्ति निगम) ने भी माल भंडारगृहों में रखवा लिया। दो दिन से अंदर ही अंदर चल रहा यह मामला बुधवार को कलेक्टर के संज्ञान में आया और उन्होंने गेहूं की गुणवत्ता के जांच के आदेश देते हुए, फिलहाल इसके वितरण पर रोक लगा दी है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन के लायक हो जाती हैं, तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। दरअसल, वर्मा का बयान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सोमवार को आए बयान पर कटाक्ष था। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा था कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल किया जाना चाहिए। चैहान ने कहा था कि कई बार मुझे लगता है कि समाज में बहस होनी चाहिए कि बेटियों की शादी की उम्र 18 रहनी चाहिए या इसे बढ़ाकर 21 साल कर देना चाहिए। मैं इसे बहस का विषय बनाना चाहता हूं। प्रदेश सोचे, देश सोचे, ताकि इस पर फैसला किया जा सके। इस पर वर्मा ने कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री कहां से ऐसे विचार लेकर आते हैं। संक्रांति के 24 घंटे पहले शहर कड़ाके की ठंड से ठिठुर गया। 24 घंटे में रात का तापमान 6.4 डिग्री लुढ़ककर 7.0 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। 23 दिन बाद रात सबसे सर्द रही। इससे पहले 21 दिसंबर को रात का तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गयाा था। गृह विभाग के लिए 4200 पदों पर होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन जमा होने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय ले लिया गया है। अब प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ऑनलाइन आवेदन की लिंक 16 जनवरी से ओपन करेगा। इस तारीख से उम्मीदवार ऑनलाइन आवदेन जमा कर सकेंगे। इसकी अंतिम तारीख 30 जनवरी रहेगी।