Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Jan-2021

BJP संगठन में साढ़े 4 साल बाद बदलाव बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्तियों को लेकर इंतजार अब खत्म होता हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष और इतने ही प्रदेश मंत्री बने। MP में विदेशी सुअर का मांस बेच रही सरकार मिड डे मील में अंडा परोसने का विरोध करने वाली बीजेपी सरकार अब मध्य प्रदेश में विदेशी सुअर का मांस बेच रही है. इसके लिए राजधानी भोपाल में पहला आउटलेट खोला गया है. प्रदेश सरकार के राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का ये आउटलेट अब विवादों में आ गया है. ये आउटलेट 'व्हाईट योर्कशायर पोर्क मीट' यानी विदेशी सुअर के मांस का है. सज्जन सिंह वर्मा का बेतुका बयान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन के लायक हो जाती हैं, तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। भोपाल संभाग के 8 जिलों को मिले 94 हजार डोज राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने कहा कि लोगों की उम्मीदों की वैक्सीन का पहला डोज बुधवार सुबह भोपाल पहुंच गया। चर्चा का विषय बनी इस वैक्सीन की सेल्फ लाइफ 6 महीने की होती है यानि 6 महीने के अंदर ही इसका उपयोग करना होगा। अन्यथा यह बेकार हो जाएगी। भोपाल पहुंचा जिंदगी का टीका मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन डिवीजन सेंटर पहुंचा दिया गया है। यहां से वैक्सीन वैन के माध्यम से आठ जिलों में पहुंचाई जाएगी। वैक्सीन पहली खेप हरदा जिले के लिए सबसे पहले रवाना की गई। इसके बाद भोपाल के जेपी अस्पताल वैक्सीन भेजी जाएगी। जेपी अस्पताल की वैन डिवीजन सेंटर पहुंच गई है। इस बीच चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी सेंटर पर पहुंचे है। वैक्सीन पहुंचने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। जहरीली शराब से मौतों का ये कोई पहला मामला नहीं बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेष बैठक बुलाकर मुरैना कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाकर मामले की जांच को लेकर एडीजी स्तर की विशेष टीम को जांच के लिये मुरैना रवाना होने के आदेश जारी कर दिये हैं। मुरैना की घटना पर गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने जताया दुख मुरैना में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौतों को लेकर सियासत गर्माती जा रही है । प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कहा कि घटना बेहद दुखद है । इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए दोषियों पर कार्रवाई भी की गई है । और इस घटना को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । इसके अलावा उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट पर उन पर निशाना भी साधा । हमेशा से देशभक्तों का अपमान करती रही है कांग्रेस- साध्वी भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए आतंकी वाले बयान पर पलटवार किया है। साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर देशभक्तों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस हमेशा से ही देशभक्तों का अपमान करती रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 'भगवा आतंक' कहा इससे बुरा और क्या हो सकता है। यहां पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड राजधानी भोपाल में ठंड ने एक बार फिर से अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि उत्‍तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होने लगी है। पब्लिक के साथ रिपब्लिक डे मध्य प्रदेश में इस बार गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन पहले की तरह किया जाएगा। झांकी निकाली जाएंगी, लेकिन इसमें बच्चे शामिल नहीं होंगे। परेड में एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्रों के दल को भी शामिल नहीं किया जाएगा।