Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Jan-2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों एक्शन मोड में है । और उन्होंने खुद बयान देते हुए कहा कि मामा फुल फॉर्म में है । उनके फुल फॉर्म में रहने से नगर निगम भोपाल द्वारा गुंडा ,माफियाओं और अवैध अतिक्रमण धारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है । लेकिन यह कार्रवाई जैसे ही भाजपा नेताओं के अतिक्रमण पर पहुंचती है । तो वह अपने आप दम तोड़ देती है । जी हां ताजा मामला राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र का है । जहां नगर निगम द्वारा हाउसिंग बोर्ड से लेकर करौंद चौराहे तक अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई । लेकिन जैसे ही नगर निगम की टीम भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के घर के पास पहुंची । तो नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारियों के साथ पूरा जिला प्रशासन उनके अतिक्रमण के आगे नतमस्तक हो गया । तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं । की नगर निगम ने सड़क किनारे बने सभी अतिक्रमण ओं को चुन-चुन कर जमींदोज कर दिया । लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के अतिक्रमण में बनी दुकानों पर कोई खरोच तक ना पाए । और जब यह सवाल अतिक्रमण अधिकारी कमर साकिब से पूछा गया तो वह भी इस अतिक्रमण के बारे में जवाब ना दे सके वहीं कांग्रेस ने नगर निगम के इस कार्रवाई पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है ।