Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Jan-2021

लंबे इंतजार के बाद कोरोना की वैक्सीन राजधानी भोपाल पहुंची । यह वैक्सीन हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली से भोपाल पहुंची । वैक्सीन के डोज भोपाल पहुंचने पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बयान देते हुए कहा कि राजधानी भोपाल के साथ इंदौर जबलपुर और ग्वालियर में भी यह वैक्सीन पहुंचेगी । अभी मध्य प्रदेश को कुल 506050 डोज मिले हैं ।