Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
13-Jan-2021

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9.19 करोड़ के ज्यादा हो गया। 6 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 19 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। यअमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को यहां चार हजार लोगों की मौत हो गई। अमेरिका में वैक्सीनेशन ड्राइव के बावजूद संक्रमण ही नहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मंगलवार को यहां करीब चार हजार लोगों की मौत हो गई। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के बीच से गुजरने वाली हान नदी जम गई है। दक्षिण कोरिया में इस साल रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ रही है। सियोल शहर का न्यूनतम तापमान माइनस 20 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले दो साल में पहली बार हान नदी जमी है। पिछले 30 साल का औसत देखा जाए तो हान नदी इस बार 4 दिन पहले ही जम गई है। कोरियाई मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह सियोल का तापमान माइनस 16 डिग्री था। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्ज (॥ह्रक्र) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव पर बहस शुरू हो गया है। प्रस्ताव में ट्रंप पर हिंसा भड़काने का आरोप है। जिसके चलते पिछले हफ्ते संसद पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया था। इसमें 5 लोगों की जान चली गई थी। प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह (इनॉगरेशन डे) पर हिंसा का खतरा मंडरा रहा है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, ट्रम्प समर्थक वॉशिंगटन डीसी और सभी 50 राज्यों में हिंसा फैला सकते हैं।