Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
13-Jan-2021

देश में अब दो राज्य केरल और महाराष्ट्र ही ऐसे हैं जहां 50 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज हो रहा है। बाकी सभी राज्य और केंद्र शासित राज्यों में ऐसे मरीजों की संख्या 50 हजार से कम है। केरल में सबसे ज्यादा 64 हजार 554 और महाराष्ट्र में 51 हजार 892 एक्टिव केस हैं। पूरे देश में ऐसे मरीजों की संख्या 2 लाख 12 हजार 486 है। देश में वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार ने वीकली रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया कि देश में कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के अलावा 4 और वैक्सीन पर तेजी से काम हो रहा है। सभी अलग-अलग ट्रायल स्टेज में हैं। इनमें जायडस कैडिला की वैक्सीन और रूस की वैक्सीन स्पूतनिक-तीसरे फेज के ट्रायल में है। तीन दिन बाद देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रय शुरू होगा। इससे पहले टीके की डोज राज्यों को मिलना शुरू हो चुका है लेकिन इस बीच टीके की कीमतों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। एक ओर राज्य सरकारें टीकाकरण पर खर्च के लिए केंद्र से मदद मांग रही हैं, वहीं दूसरी ओर एक सामान्य व्यक्ति के लिए टीका की कीमत क्या रखी जाए? यह अब तक तय नहीं हुआ है। —षि कानूनों की वापसी और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान आज देश भर में लोहड़ी पर —षि कानूनों की क‚पी जलाएंगे। यूपी गेट पर किसानों की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यूपी गेट पर तीन कानूनों की वापसी और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान 48 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। मौसम विभाग ने देश के उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक शीतलहर का अ‚रेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि उत्तरी भारत के मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। हिल स्टेशन माउंट आबू में सर्दी एक बार फिर कहर ढाने लगी है। यहां का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिक‚र्ड किया गया। मंगलवार को सिरोही का न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिक‚र्ड किया गया।