1 महाकाल का तीसरा नेत्र खुल गया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे उज्जैन पहुंचे। यहां कालिदास अकादमी में दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल बांटने से पहले उन्होंने कहा, महाकाल का तीसरा नेत्र खुल गया है। ड्रग माफिया, भू-माफिया, जमीनों पर कब्जा करने वाले, दादागीरी करने वाले, बेटी-बहनों को छेड़ने वाले, चिटफंड कंपनी के नाम पर धोखा देने वाले सावधान हो जाएं। 2 कांग्रेसियों पर नहीं चलेगा अनुशासन का डंडा उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी में रहते हुए कांग्रेस के खिलाफ काम करने वालों पर अनुशासन का डंडा फिलहाल नहीं चलेगा। प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को हुई समिति की इस बैठक में तय हुआ है कि अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं व पदाधिकारियों पर फैसला अगली बैठक के बाद होगा। 3 वैक्सीन के 5 लाख डोज आज रात से पहुंचने लगेंगे मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। महकमे ने इससे संबंधित तैयारी पूरी कर ली है। बताया जा रहा है, MP में वैक्सीन के 5 लाख डोज की पहली खेप मंगलवार रात से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर पहुंचना शुरू हो जाएगी। 4 माफिया सहित 7 के कब्जे जमींदोज जबलपुर के सिद्धार्थ कॉलोनी में ओमती नाले के किनारे माफिया सोनम यादव सहित सात लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर कच्चा-पक्का निर्माण कर लिया था। कुछ ने डेयरी तो कुछ ने मकान व दुकान खोल ली थी। मंगलवार को प्रशासन, पुलिस और निगम की संयुक्त टीम ने चार घंटे की कार्रवाई में 5000 वर्ग फीट जमीन मुक्त कराई। इसकी कुल कीमत 4.30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 5 ग्रामीण ऋण मुक्ति विधेयक मंजूर शिवराज कैबिनेट ने ग्रामीण ऋण विमुक्ति विधेयक 2020 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 15 अगस्त 2020 तक भूमिहीन कृषि श्रमिक, सीमांत और छोटे किसानों को गैर लाइसेंसी साहूकारों से लिया गया कर्ज और ब्याज की रकम ना तो चुकानी होगी और ना ही उनसे वसूली की जा सकेगी। 6 जबलपुर के डॉ. कुररिया लगवाएंगे वैक्सीन का पहला डोज कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में किसी तरह का भ्रम न रहे। इसके लिए जिले के CMHO पहला टीका स्वयं को लगवाएंगे। इसी तरह सभी ब्लाॅक के चिकित्सा अधिकारी भी पहला डोज लगवाएंगे। मंगलवार को CMHO ने वैक्सीनेशन को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। 7 शराब पीने के बाद मुरैना में 12 की मौत मध्यप्रदेश के मुरैना में मंगलवार को जहरीली शराब पीने से मौत 12 लोगों की मौत हो चुकी है।सोमवार को चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि मंगलवार सुबह तक कुल 12 लोग दम तोड़ चुके हैं। मंगलवार सुबह प्रदेश के गृहमंत्री ने थाना प्रभारी को भी सस्पेंड कर दिया है और एक जांच दल भी भेजा गया है। 8 'गाड़ दूंगा, टांग दूंगा, लटका दूंगा' का क्या हुआ? मुरैना में जहरीली शराब से हुई 12 लोगों की मौत मामले में प्रदेश की सियासत गरमा गई है. मामले को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला है. कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा,''प्रदेश में शराब माफियों का कहर जारी है. 9 कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है । मंगलवार को महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया । इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की । 10 वन विभाग ने की मंत्री पर FIR की मांग अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली मध्यप्रदेश सरकार की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में होने की वजह उनका कोई बयान नहीं बल्कि वन विभाग की तरफ से दिया गया वो आवेदन है जिसमें मंत्री ऊषा ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। 11 मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ा जोर मौसम साफ होते ही मध्य प्रदेश में अब ठंड ने जोर पकड़ लिया है। ग्वालियर, नौगांव और दतिया में रात का पारा लुढ़ककर 4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।