राज्य
मुरैना में जहरीली शराब से हुई 12 लोगों की मौत मामले में प्रदेश की सियासत गरमा गई है. मामले को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला है. कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा,''प्रदेश में शराब माफियों का कहर जारी है. उज्जैन में 16 जान लेने के बाद अब मुरैना में शराब माफियाओं ने लोगों की जाने ली. शिवराज जी, आखिर कब तक शराब माफिया यूं ही लोगों की जान लेते रहेंगे? कजमलनाथ ने कहा कि सरकार बीमार लोगों का समुचित इलाज करवाए और पीड़ित की हरसंभव मदद करे.'' साथ ही उन्होंने शिवराज के 'गाड़ दूंगा, टांग दूंगा, लटका दूंगा' वाले चुनावी वादे को झूठा बताया.