राज्य
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है । मंगलवार को महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया । इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की ।