Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Jan-2021

कोरोनावायरस के बीच मध्य प्रदेश के लिए एक अच्छी खबर आई है । कोरोना की वैक्सीन कल दिल्ली से निकलकर राजधानी भोपाल पहुंचेगी । और 16 जनवरी से यह वैक्सीन सबसे पहले हेल्थ वर्कर , पुलिस , स्वच्छता कर्मचारियों को लगेगी । यह वैक्सीन भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा ही तैयार की गई है । यह जानकारी खुद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी है । वह मंगलवार को हमीदिया अस्पताल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचे ‌। जहां उन्होंने वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लिया ।