राज्य
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने पर बहस छेड़ने की बात कही थी । उनके इस बयान पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने समर्थन करते हुए कहा कि सीएम साहब ने इस विषय पर बहस करने की बात कही है उन्होंने निर्णय नहीं दिया है और जब किसी विषय पर मंथन होता है तो उसमें से कुछ अच्छा निकल कर आता है । इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर भी निशाना साधा ।