Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Jan-2021

शादी- समारोह को लेकर आए नए नियम राजधानी भोपाल में सभी मैरिज गार्डेन के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। जी हां, अब शहर में मैरिज गार्डन संचालकों को अगले तीन महीने में नए सिरे से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही गार्डेन में कम से कम 25 फीसदी पार्किंग के लिए आरक्षित रखना होगा।वहीं अब कॉलोनियों के बीच स्थित सार्वजनिक पार्क में कोई भी शादी या समारोह आयोजित नहीं किया जा सकेगा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने फिर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 1947 में बापू की भूल से हुआ देश का विभाजन. दरअसल, यह बात उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कोसते-कोसते कही. MP बनेगा एयर कार्गो हब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव से चाय पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उद्योग की संभावनाओं पर बात की। उन्होंने निर्देश दिए, मध्यप्रदेश को एयर कार्गो का हब बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक पॉलिसी भी बनाई जाए, ताकि फूड प्रोसेसिंग प्रोडक्ट और आवश्यक वस्तुओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया जा सके। महिलाओं का होगा सम्मान - सीएम शिवराज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को मिंटो हाल मे प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान " सम्मान " का शुभारंभ किया.. इस दौरान महिला अपराधों को रोकने अथवा घटित होने के उपरांत पीड़िता की सहायता करने वाले “असली हीरो” को सम्मानित भी किया गया। 21 साल होनी चाहिए लड़कियों के शादी की उम्र - सीएम शिवराज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल होना चाहिए। इसे मुद्दा बनाकर बहस करना चाहिए। जब लड़के के लिए शादी की उम्र 21 साल है, तो फिर लड़की के परिपक्वता की उम्र भी 21 साल होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह बात सोमवार को महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की भागीदारी के लिए जागरुकता अभियान के कार्यक्रम के दौरान कही। पीपुल्स अस्पताल ने दी सफाई भोपाल के पीपुल्स अस्पताल ने कोवैक्सिन ट्रायल को लेकर अपनी सफाई दी है। उन्होंने जहां कहा कि अब तक टीकाकरण के बाद किसी को कोई खास बीमारी सामने नहीं आई, वहीं एक वॉलंटियर का लगातार 7 दिन तक फॉलोअप लिया गया। प्रबंधन के अनुसार पहले डोज का पहला टीका 27 नवंबर को लगाया था, जबकि आखिरी टीका 4 जनवरी को लगाया गया था। युवतियों के लापता होने की बात पर मुख्यमंत्री गंभीर मध्य प्रदेश से लगातार युवतियों के लापता होने की बात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अप्रैल से दिसंबर के बीच कुल 7 हजार युवतियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले को लेकर सोमवार को सीएम ने मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। स्पेशल ट्रायल चलाकर दिलाएंगे सजा- गृह मंत्री सीधी के अमिलिया में महिला के साथ चार दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को लेकर कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर डीजीपी विवेक जौहरी से बात की। उन्होंने निर्देश दिए कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदेश में कल भी कई जगह कोहरा रहेगा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में हवा में लगातार नमी होने के कारण सबसे ज्यादा कोहरा छा रहा है। बीते पांच दिन से भोपाल में कोहरा छाया हुआ है। इसके कारण दिन के तापमान और रात के तापमान में महज 5 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया है। भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 17.5 रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कांग्रेस दफ्तर के बाहर लहराया भगवा ध्वज भाजपा और कांग्रेस के बीच ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जिस दिन कोई विवाद न हो. रविवार को डॉ. गोविंद सिंह और विश्वास सारंग आमने-सामने थे तो सोमवार को नया बखेड़ा खड़ा हो गया. किसी ने कांग्रेस के दफ्तर के बाहर भगवा ध्वज लगा दिया. इसे लेकर कांग्रेस को किसी साजिश की आशंका लग रही है और उसने इस पर आपत्ति दर्ज की है. मामला गंभीर होता देख कांग्रेस दफ्तर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है.