Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Jan-2021

वैक्सीन ट्रायल पर CM शिवराज की सफाई पीपुल्स अस्पताल भोपाल में वैक्सीन ट्रायल के लिए वॉलंटियर बने दीपक की मौत मामले में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाई दी है। पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने वैक्सीन के ट्रायल को लेकर कहा कि किसी भी वैक्सीन का दुष्प्रभाव होता है, तो अधिकतम तीन में दिखने लगा है। इतने दिन बाद नहीं होता है। विसरा जांच के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आ जाएगी। हमारा लॉ सिस्टम दकियानूसी - कंगना रनौत बॉलीवुड की 'धाकड़ गर्ल' अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। भोपाल में शनिवार को एक बार फिर कंगना रनौत विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा लॉ सिस्टम दकियानूसी और पुराना है, जिसमें वर्षों तक फाइलें चलती जाती हैं। न्याय मिलने में कई साल लग जाते हैं। पीड़ित का सबसे ज्यादा शोषण पुलिस और कानून करते हैं। MP-UP पानी बंटवारा विवाद केन-बेतवा लिंक परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच पानी के बंटवारे को लेकर 15 साल से चल रहे विवाद का पटाक्षेप जल्दी ही होने के आसार हैं। दोनों राज्यों में सहमति बनाने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश का पक्ष मजूबती से रखा। पथरिया विधायक पति के खिलाफ वारंट जारी जिले के हटा एडीजे कोर्ट ने पथरिया बसपा विधायक रामबाई के पति की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में रामबाई के पति गोविंद सिंह को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने गोविंद सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है। कोर्ट ने 21 जनवरी तक पेश होने के आदेश दिए हैं। वैक्सीन ट्रायल पर दिग्विजय का सवाल राजधानी भोपाल में कोवैक्सिन ट्रायल पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मृतक दीपक मरावी के परिजनों से मिलने पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने मृतक की पत्नि व तीनों बच्चों से बात की। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर गरीब लोगों पर ही क्यों टीके के परीक्षण किए जा रहे हैं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सफाई मध्यप्रदेश में कांस्टेबल भर्ती 2021 परीक्षा के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया बीच में रोके जाने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि 4200 पदों पर परीक्षा निर्धारित समय 6 मार्च से ही शुरू होगी। जल्द ही आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण प्रमाणपत्र अपलोड नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए इसे ठीक कर प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाएगा। आइएएस का छलका दर्द सरकारी अफसरों और कर्मचारियों को अवकाश के दिन काम पर बुलाने को लेकर आइएएस अदिति गर्ग का दर्द सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इस दर्द को न सिर्फ बयां किया, बल्कि सलाह भी दी। उन्होंने लिखा- यदि काम में क्वालिटी चाहिए तो हमें लोगों के निजी समय का सम्मान करना ही होगा। पंजाब के किसान MP का बासमती 3 गुना रेट पर बेचते हैं- कमल पटेल देश में चल रहे किसान आंदोलन के बीच मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश के किसानों को उसके बासमती का लाभ नहीं मिल पाता. जबकि पंजाब के किसान यही बासमती खरीदकर तीन गुना कीमत पर बेचते हैं. 2 जनवरी के बाद दूसरी बार बारिश का दौर शुरू पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में शुक्रवार रात भोपाल और इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश हुई। अभी रविवार दोपहर तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। बारिश और बादल छाने से जहां दिन का तापमान गिरेगा, वहीं रात के पारे में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार दोपहर बाद बादल छंटने की उम्मीद है। ऐसे में फिर ठंड जोर पकड़ेगी