1 चुनरी चढ़ाने गए श्रृद्धालु नर्मदा में डूबे खंडवा जिले के बड़वाह स्थित नर्मदा नदी में शुक्रवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। सभी श्रद्धालु नर्मदा को चुनरी चढ़ाने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक नाव पिलर से टकराकर पलट गई। सूचना पर तुरंत गोताखोरों की मदद से 8 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो लोग लापता हैं। 2 महिला स्व-सहायता समूहों के खाते में डाले 200 करोड़ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्व-सहायतासमूहों के खातों में 200 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में इन समूहों को बड़ी, अचार और पापड़ बनाने से आगे ले जाकर नवीन गतिविधियों जैसे किचिन शेड के निर्माण, बंजर भूमि समतलीकरण, वर्क शेड निर्माण, कुँआ निर्माण, मवेशी आश्रय भवन, भण्डरण भवन और पशुपालन से भी जोड़ा जायेगा। 3 वरिष्ठ विधायक का अपनी ही पार्टी पर फिर कटाक्ष जबलपुर से बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने अब सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। विश्नोई ने मंत्रियों को जिलों के प्रभार अब तक नहीं दिए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है- प्रदेश के सभी जिलों में अनेक समस्याएं समाधान के लिए प्रभारी मंत्री की बाट जो रहे हैं। 4 7 दिन चिकन और मुर्गा-मुर्गी का व्यवसाय बंद काेराेना के नए स्ट्रेन और बर्ड फ्लू की दस्तक ने इंदौरियों को टेंशन में डाल दिया है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल से आई प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद इंदौर में कलेक्टर मनीष सिंह ने बड़ा फैसला लेते हुए 7 दिन के लिए पूरे इंदौर जिले में चिकन और मुर्गा-मुर्गी के व्यवसाय को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। 5 देशभर में 50 रुपए तक गिरे चिकन के दाम बर्ड फ्लू ने पूरे देश में चिंता बढ़ा दी है। अब तक 6 राज्यों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। कई शहरों में चिकन के दाम 30 से 50 रुपए प्रति किलो तक गिर गए हैं, तो कई जगह एहतियातन मार्केट ही बंद करा दिए गए हैं। 6 मध्यप्रदेश में होगी 'धाकड़' की शूटिंग कंगना रनोट अपनी अगली फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए कंगना भोपाल पहुंच रही हैं। भोपाल और बैतूल में अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग में हिस्सा लेंगी। 7 सत्ता में आने पर प.बंगाल में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून लाएगी BJP मध्य प्रदेश में धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश लाने के बाद अब बीजेपी पश्चिम बंगाल में भी लव जिहाद (Love jihad) के खिलाफ कानून बनाएगी.गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऐलान किया है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आते ही एमपी की तर्ज पर लव जिहाद के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य कानून लाएगी. 8 मध्य प्रदेश में खुलेंगी ई-मंडियां नए कृषि कानूनों के विरोध के बीच मध्य प्रदेश में किसानों को उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए शिवराज सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में ई-मंडी स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग की 45 ऐसी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को चिन्हित किया गया है.. 9 दिग्विजय सिंह ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के साथ पीएचक्यू पहुंचे । जहां उन्होंने उज्जैन, मंदसौर, इंदौर में चंदा रैली के दौरान हुई घटनाओं को लेकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर डीजीपी को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान उन्होने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था । तब बाबरी मामला हुआ था लेकिन हमने प्रदेश में एक भी दंगा नहीं होने दिया था। 10 पिता ने ही की 2 साल के मासूम की हत्या कोलार के बांसखेड़ी में 2 साल के मासूम आर्यन परते की हत्या उसके ही पिता विनोद परते ने की थी। उसे शक था कि वह उसका बेटा नहीं है। आरोपी ने मासूम के सिर पर कड़ा मारकर बेहोश किया। मुंह और नाक में पानी भर दिया था।