राज्य
मध्य प्रदेश में 4000 कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी से शुरू हुई. इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी है.यह नियुक्तियां मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से निकाली गई हैं. इन पदों के लिए परीक्षा 06 मार्च 2021 से शुरू है. एमपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 10वीं 12वीं पास होना चाहिए. अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए. आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2020 से की जाएगी.