राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के साथ पीएचक्यू पहुंचे । जहां उन्होंने उज्जैन, मंदसौर, इंदौर में चंदा रैली के दौरान हुई घटनाओं को लेकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर डीजीपी को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री था । तब बाबरी मामला हुआ था लेकिन हमने प्रदेश में एक भी दंगा नहीं होने दिया था। चाहे हिंदू हो, चाहे मुस्लिम हो जिसने दंगा भड़काने का प्रयास किया उसके खिलाफ कार्रवाई की। और आज भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए चंदा उगाने के लिए मोहल्लों में लाठी, तलवार लेकर जा रहे हैं। भड़काने वाले नारे लगाकर मुस्लिम मोहल्लों को टारगेट किया जा रहा है । इसका मै विरोध करता हूं। मैं भाजपा नेताओं से ज्यादा अच्छा हिंदू हूं। अगर सरकार नहीं मानी , तो मुझे जो कार्रवाई करना होगी करूंगा, मैं डरने वाला नहीं हूं।