राज्य
भाजपा द्वारा मंत्रियों को जिलों का प्रभार न दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले को लेकर पार्टी में ही विरोध के सुर उठने लगे हैं. अब महाकौशल के कद्दावर नेता और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर हमला बोला है.पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ट्वीट कर कहा- 'मान्यवर, शिवराज जी सादर प्रणाम, प्रदेश के सभी जिलों में अनेकों समस्याएं सरल समाधान के लिए प्रभारी मंत्री की बाट जोह रही हैं।''अनुरोध है चौथी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश को यह उपहार देने की कृपा करें। और वायदे के अनुसार जबलपुर or रीवा का प्रभार स्वयं ग्रहण करें।