Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Jan-2021

बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में आरोपियों के पास से मिली सीडी और पोर्न फिल्में असली पाई गई हैं। एफएसएल हैदराबाद की जांच रिपोर्ट ने इस पर मुहर लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक मामले में जब्त की गई हार्ड डिस्क की रिपोर्ट आ गई है। एफएसएल की रिपोर्ट के बाद से ही सियासी हलकों में हलचल महसूस की जा रही है। इधर, हनी ट्रैप मामले की नाबालिग आरोपी को इंदौर जिला जेल से उज्जैन जेल शिफ्ट कर दिया गया है। भोपाल में ग्लोबल स्किल्स पार्क का निर्माण पूरा करने के लिए डेड लाइन दिसंबर 2022 तय की गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'चाय पर चर्चा' के दौरान तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रोजेक्ट की स्टेटस रिपोर्ट से अवगत कराया था। यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वे 2017 में सिंगापुर दौरे पर गए थे। वहां के ग्लोबल स्किल पार्क को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने मप्र में इसी तर्ज पार्क बनाने का निर्णय लिया था। उन्होंने बताया कि भोपाल के नरेला संकरी में 36 एकड़ में पार्क का निर्माण शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट की लागत 1548 करोड़ रुपए है। स्किल पार्क के लिए टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड को सुपरवाइजिंग एजेंसी बनाया गया है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 26 दिन बाद फिर से पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों में राजधानी में पेट्रोल के दाम 57 पैसे बढ़कर 91.46 रुपए प्रति लीटर से 92.01 रुपए हो गए।। इसी तरह डीजल के दाम भी 58 पैसे बढ़कर 81.64 रुपए प्रति लीटर से 82.22 रुपए हो गए। तेल कंपनियों ने नए साल में पहली बार दामों में बढ़ोतरी की है। 2020 में पेट्रोल के दामों में पूरे साल बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिली थी। पत्थरबाजों को सख्त सजा देने के नए कानून पर सुनवाई के लिए ट्रिब्यूनल का गठन होगा। इसमें समय भी तय होगा कि ट्रिब्यूनल केस का कितने दिन में फैसला करेगा। नए कानून का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। शुक्रवार को इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। फिर कानून कैबिनेट में जाएगा। ड्राफ्ट के मुताबिक यदि सामूहिक रूप से या दलीय आधार पर पत्थरबाजी होती है, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है तो उसकी वसूली भी सामूहिक ही होगी। धार्मिक स्थल पर खड़े होकर या महिला-बच्चे के पीछे से कोई पत्थरबाजी करता है तो उस जगह को राजसात किया जाएगा। मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में किचन शेड और किचन गार्डन यानि 'मां की बगिया' खोली जाएगी। गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2500 नए किचन शेड और 7100 पोषण वाटिकाओं (मां की बगिया) का मिंटो हाॅल से वर्चुअल लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में मनरेगा के कन्वर्जेंस से हर स्कूल में बनवाए जाएंगे। किचन शेड और किचन गार्डन (मां की बगिया) बनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव के पहले पड़े आयकर छापे व सीबीडीटी की रिपोर्ट पर कहा है कि सबकी जांच हो और सही जांच हो। इसे राजनीतिक दृष्टि से न किया जाए। इस मामले में जो खुलासा करना है, करें। हम हर जांच के लिए तैयार हैं। वे गुरुवार को पीसीसी में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। कमलनाथ ने पहली बार इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया दी है। साथ ही एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ई-टेंडरिंग की जांच भाजपा सरकार ने ही अगस्त 2018 में ईओडब्ल्यू को सौंपी थी। यह तो 8-10 साल से चल रहा था। सरकार में रहने के दौरान मुझे बताया गया कि इसमें सात नहीं 107 टेंडर हैं। इसकी भी निष्पक्ष जांच हो। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी-पीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2019 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 21 से 26 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इन तारीखों में 6 प्रश्नपत्र आयोजित होंगे। इसके लिए 11 जनवरी से 2 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी अंतिम तारीख 9 फरवरी तय की गई है। इस दौरान आवेदन नहीं करने पर उम्मीदवार को 10 से 16 फरवरी तक 3 हजार और 17 फरवरी से 13 मार्च तक 25 हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। सामान्य फीस 800 रुपए है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य का अगला बजट 'आत्मनिर्भर' होगा। उन्होंने कहा कि बजट केवल मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर नहीं बनाएंगे, बल्कि अलग-अलग सेक्टर के विषय विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों की सलाह पर इसका आर्थिक ढांचा तैयार किया जाएगा। दरअसल, कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब होने के बाद से सरकार का फोकस राज्य में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर तरीके से उपयोग करने की है। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप भी इसको ध्यान में रखकर आगे बढ़ाया जा रहा है।