Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Jan-2021

गांव की खुशहाली के लिए डॉग-डॉगी की शादी निवाड़ी जिले के पुछीकरगुवा गांव की दो मूक जानवरों की शादी की गई. यहां हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार डॉग गोलू और डॉगी रश्मि की शादी बडी धूमधाम से कराई गई है, विवाह समारोह में बाकायदा 800 लोगों का भोज कराया गया. अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंड के आसार दिखने लगे हैं। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 8 शहरों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। भोपाल और ग्वालियर समेत 6 संभागों और जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से लेकर घना कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 4 दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। MP का अगला बजट 'आत्मनिर्भर' होगा - सीएम शिवराज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य का अगला बजट 'आत्मनिर्भर' होगा। उन्होंने कहा कि बजट केवल मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर नहीं बनाएंगे, बल्कि अलग-अलग सेक्टर के विषय विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों की सलाह पर इसका आर्थिक ढांचा तैयार किया जाएगा। 15 जनवरी को पूरे प्रदेश में होगा चक्काजाम कृषि कानून के खिलाफ और दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ अब सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए 15 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्काजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को किसानों की अगुवाई में राजभवन का घेराव किया जाएगा। 'ईज ऑफ हेल्थ सर्विसेज' होगी शुरू मंत्रियों के साथ 'चाय पर चर्चा' के अंतर्गत सबसे पहले सीएम शिवराज ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को अपने निवास पर बुलाया। सारंग ने मुख्यमंत्री को विभाग के रोडमैप की जानकारी दी। सारंग ने बताया कि सीएम से चर्चा में तय हुआ है कि मध्य प्रदेश में 'ईज ऑफ हेल्थ सर्विसेज' शुरू की जाएगी। मंडी खत्म करने के दिग्विजय सिंह ने बताए नुकसान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार के नए किसान कानून के नुकसान बताएं। उन्होंने कुछ दिनों पहले शिवराज सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल के रिश्तेदार प्रदीप विष्णु पटेल की तरफ से हंडिया थाने में खातेगांव के व्यापारी खोजा ट्रेडर्स के खिलाफ 43 लाख की फसल खरीद कर पेमेंट नहीं करने की एफआईआर का जिक्र भी किया है। बर्ड फ्लू के बाद अब डेंगू की दस्तक बुरहानपुर के ग्राम भावसा में डेंगू का एक मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. मरीज के मिलने पर विभाग ने आनन-फानन में फॉकिंग मशीन का छिड़काव करवाया .और लोगों के घरों में लार्वा की तलाश की जा रही है. चुंबन कांड वाले डॉक्टर बने शाजापुर CMHO दो साल पहले जिस डॉक्टर का एक महिला नर्स को किस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. उसी डॉक्टर को अब शाजापुर जिले का CMHOबना दिया गया है. जिस पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी पर निशाना साधा है लव जिहाद अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर रोक लगाने संबंधी अध्यादेश को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है। अब विधि विभाग इस संबंध में अधिसूचना प्रकाशित करेगा और अध्यादेश के माध्यम से इससे संबंधित कानून प्रदेश में लागू हो जाएगा। भोपाल में बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम तैयार MP में बर्ड फ्लू की दस्तक के साथ ही भोपाल में कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव, पशुपालन जेएन कंसोटिया ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को बर्ड फ्लू की रोकथाम और नियंत्रण करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।