राज्य
गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिंटो हॉल पहुंचे । जहां उन्होंने मध्यान भोजन योजना अंतर्गत कोरोना काल में निर्मित ढाई हजार किचन शेड एवं 7100 पोषण वाटिकाओ का लोकार्पण किया । इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्चुअल संवाद भी किया । वर्चुअल संवाद के दौरान फंदा ब्लॉक की सिकंदराबाद पंचायत की महिलाओं से संवाद के दौरान सीएम शिवराज ने किचन गार्डन का नाम बदलकर मां की बगिया करने का निर्णय लिया । उन्होंने कहा कि किचन गार्डन की जगह अब पूरे प्रदेश में नाम बदलकर मां की बगिया किया जाएगा ।