Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Jan-2021

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर अब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा । सबसे पहले 7 जनवरी को मुरैना में ब्लॉक स्तर पर किसान सम्मेलन होगा । इसके बाद 20 जनवरी को प्रदेश स्तर पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । इसके बाद कांग्रेस द्वारा तीनों कृषि बिलों के विरोध में 23 जनवरी को शांतिपूर्वक राजभवन पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया जाएगा ।