Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Jan-2021

देश में जारी किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेससवार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार का नया कृषि कानून MSP खत्म करने वाला है. केंद्र सरकर कृषि क्षेत्र का निजीकरण कर रही है. इसके खिलाफ कांग्रेस 16 जनवरी से छिंदवाड़ा में किसान सम्मेलन आयोजित करेगी. इसके बाद एक बड़ा सम्मेलन 20 जनवरी को होगा. कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को खत्म करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस कानून का केवल हम ही विरोध नहीं करे रहे, बल्कि NDA के घटक दल भी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में सबसे ज्यादा गेहूं पैदा करने वाला राज्य है. केंद्र सरकार के इस कानून से कॉन्ट्रेक्ट फॉर्मिंग के लिए किसान मजबूर हो जाएगा.